नयी दिल्ली। भारत में वॉयस कॉल के मामले में भारती एयरटेल सबसे शानदार टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक है। अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी रिलायंस जियो, जो दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए ग्राहकों से प्रति मिनट 6 पैसे का शुल्क ले रही है, के उलट एयरटेल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग ऑफर कर रही है। यह एक ऐसा ऑफर है जिससे एयरटेल जियो के मुकाबले ज्यादा आकर्षक लगती है। मगर यदि एयरटेल के प्रीपेड प्लानों की लिस्ट देखी जाये तो पता चलता है कि कंपनी के अधिकतर प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों को ध्यान में रख कर पेश किये गये हैं। मगर अगर आपको डेटा से अधिक वॉयस कॉल की जरूरत पड़ती है तो भी एयरटेल के कई ऐसे प्लान हैं, जो सीमित डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयल कॉलिंग ऑफर कर रहे हैं। आइये जानते हैं एयरटेल के ऐसे खास प्लानों के बारे में जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग चाहने वालों के लिए हैं।
एयरटेल का 1498 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
मुफ्त कॉलिंग की जरूरत वालों के लिए ये एक शानदार प्लान है। ये प्लान कम डेटा और अधिक कॉलिंग वालों के लिए एक दम फिट है। सबसे खास बात यह है कि इस प्लान की वैलिडिटी 1 साल की है। 1498 रुपये के रिचार्ज पर आपको एक साल तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही पूरे साल के लिए आपको मिलेगा कुल 24 जीबी डेटा। इसके अलावा इस प्लान में आपको एक साल के लिए 3600 मुफ्त एसएमएस भी मिलेंगे।
84 दिन वाला 379 रुपये का प्लान
एयरटेल के 379 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही कुल 6 जीबी डेटा बेनेफिट भी मिलेगा। इसके अलावा आपको 900 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्रीपेड प्लान में FASTag खरीदने वाले ग्राहकों को 100 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है। एयरटेल 379 रुपये वाले प्लान में विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम सर्विस का एक्सेस भी मिलता है।
एयरटेल का 1 महीने वाला प्लान
एक्स्ट्रा बेनेफिट के चलते ये एयरटेल का सबसे खास प्लान है। डेटा और कॉलिंग के मामले में 179 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें आपको कुल 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा है भारती एक्सा से मिलने वाला 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस। 300 मुफ्त एसएमएस के अलावा आपको विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम एक्सेस भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें - एयरटेल विदेशी कंपनी बन कर जियो से कर सकती है तगड़ा मुकाबला
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
