अगर आप अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल करते है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। आने वाले दिनों में अगर आप प्लेन टिकट बुक कराने का मन बना रहे लोगों को तगड़ा झटका लग सकता है।
नई दिल्ली: अगर आप अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल करते है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। आने वाले दिनों में अगर आप प्लेन टिकट बुक कराने का मन बना रहे लोगों को तगड़ा झटका लग सकता है। अब यात्रा के लिए उड़ान भरना और महंगा हो गया है। देश में घरेलू हवाई यात्रा अब महंगी हो गई है। जी हां, सरकार ने हवाई किरायों में प्राइस बैंड को खत्म करने का फैसला ले लिया है। IRCTC : ऐप से बुक करें हवाई टिकट, सस्ते टिकट के साथ मिलेंगे ये फायदे

यात्रा पर 30 फीसद तक बढ़ गया किराया
बीते कल गुरुवार 11 फरवरी को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री घरेलू उड़ानों के लिए किराए के लोअर और अपर कैप में 10-30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। मंत्रालय ने जो लिमिट्स निर्धारित की हैं, वे 31 मार्च 2021 तक प्रभावी रहेंगी या जब तक कि इसे लेकर अगला आदेश न आ जाए। पिछले साल 21 मई 2020 को महामारी के चलते बंद पड़ी घरेलू उड़ानों को जब फिर शुरू करने को मंजूरी दी गई थी तो मंत्रालय ने प्राइस कैपिंग लगाया था। मंत्रालय ने फ्लाइट ड्यूरेशन के आधार पर हवाई किराए के सात बैंड तय किए थे।
दिल्ली से मुंबई की टिकट हुई महंगी
नए प्राइस बैंड के मुताबिक दिल्ली-मुंबई रूट पर इकॉनोमी क्लास का किराया 3,900-13,000 रुपये के रेंज में होगा। पहले यह 3,500-10,000 रुपये के रेंज में था। इसमें एयरपोर्ट का यूजर डेवलपमेंट शुल्क, यात्री सुरक्षा शुल्क और जीएसटी शामिल नहीं हैं। डीजीसीए ने पिछले साल मई में डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए कुल 7 फेयर बैंड की घोषणा की थी। ये 7 प्राइस बैंड यात्रा के समय पर आधारित हैं। पहला बैंड उन फ्लाइट के लिए हैं, जो 40 मिनट तक की यात्रा करती हैं। बाकी के बैंड क्रमशः 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट, 120-150 मिनट, 150-180 मिनट और 180-210 मिनट के हैं।
ये है मिनिमम और मैक्सिमम फेयर
1. 40 मिनट तक का हवाई किराया अब 2200 से 7800 रुपये हो गया है।
2. 40-60 मिनट का हवाई किराया अब 2800 से 9800 रुपये हो गया है।
3. 60-90 मिनट का हवाई किराया अब 3300 से 11700 रुपये हो गया है।
4. 90-120 मिनट का हवाई किराया अब 3900 से 13000 रुपये हो गया है।
5. 120-150 मिनट का हवाई किराया अब 5000 से 16900 रुपये हो गया है।
6. 150-180 मिनट का हवाई किराया अब 6100 से 20400 रुपये हो गया है।
7. 180-210 मिनट का हवाई किराया अब 7200 से 24200 रुपये हो गया है।
80% घरेलू उड़ानों को मिली मंजूरी
एविएशन नियामक डीजीसीए ने पिछले साल 21 मई को कहा था कि सभी हवाई कंपनियां अपने 40 फीसदी टिकटों की बिक्री निचली और ऊपरी सीमा के मिड प्वाइंट से कम के भाव पर बिक्री करेंगी। इसके बाद 25 मई से महामारी के कारण बंद हुई घरेलू हवाई सेवाएं दोबारा शुरू की गई। हालांकि मई 2020 में महामारी से पहले के समय के मुकाबले सिर्फ 33 फीसदी तक ही उड़ानों को मंजूरी मिली। इस समय 80 फीसदी तक घरेलू उड़ानों को मंजूरी मिली है और यह कैप मार्च 2021 तक जारी रहेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications