अगर आप हाल फिलहाल हवाई यात्रा करने का मन बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी ने हवाई यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का ऐलान किया है।
नई दिल्ली: अगर आप हाल फिलहाल हवाई यात्रा करने का मन बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी ने हवाई यात्रियों के लिए कई सुविधाओं का ऐलान किया है। हवाई सेवा का लेने के लिए आईआरसीटीसी ने आईआरसीटीसी एयर ऐप शुरू किया है जिसके जरिये टिकट बुक कराकर कई सुविधाओं का फायदा लिया जा सकता है। इससे न केवल यात्रियों को घर बैठे टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी बल्कि अन्य साइट्स की तुलना में आईआरसीटीसी के टिकट्स काफी सस्ते में मिल रहे है। इस बात की जानकारी आईआरसीटीसी ने खुद ट्वीट करके दी।

टिकट बुक कराने पर 50 लाख रुपये का ट्रेवल इंश्योरेंस
आईआरसीटीसी के अनुसार एअर वेबसाइट या ऐप पर अभी विजिट करने का सबसे सुनहरा मौका है। यहां टिकट बुक कराने पर कनवीनियंस फीस 50 रुपये, रीशिड्यूल या क्रेडिट फैसलिटी, आसान एलटीसी क्लेम, स्पेशल डिफेंस फेयर जैसी कई सुविधाएं मिल रही हैं। इसी के साथ यात्रियों को टिकट बुक कराने पर 50 लाख रुपये का ट्रेवल इंश्योरेंस दिया जा रहा है। आईआरसीटीसी ने इसे flyAt50 का नाम दिया है।
क्या है आईआरसीटीसी एअर ऐप
- आईआरसीटीसी एअर ऐप एक आईएटीए सर्टिफाइड वेबसाइट है जो सस्ते में हवाई टिकट बुक करने की सुविधा देता है।
- इस वेबसाइट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के टिकट बुक कराए जा सकते हैं।
- इस वेबसाइट के साथ कई एयरलाइन कंपनियों की फ्लाइट प्राइस जुड़ी है जिससे कि यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जानकारी एक साथ मिल जाती है।
- यात्री अपनी पसंद से सुविधाजनक किराया को देखते हुए हवाई टिकट बुक कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी से टिकट बुक करना काफी आसान
अगर आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करते है तो
वेबसाइट पर यात्रा की तारीख डालते ही आपको उस प्लेन में यात्रियों की संख्या और ट्रेवल क्लास की जानकारी मिल जाएगी। इस ऐप के ज़रिये आप प्लेन की एक मैप देख सकते और उसके आधार पर अपना टिकट बुक कर सकते हैं। वेबसाइट या ऐप पर कई अलग-अलग एयरलाइन का किराया और खाली सीट के बारे में एक ही प्लेटफॉर्म पर कई एयरलाइन कंपनियों के किराये के बारे में जानकारी मिल जाती है,जिससे बुकिंग और आसान हो जाती है।
टिकट बुकिंग पर मिलेंगे ये फायदे
इस ऐप से बुकिंग करने का सबसे बड़ा फायदा ये है की यह 50 लाख रुपये का ट्रेवल इंश्योरेंस दिया जा रहा है। आईआरसीटीसी ने इसे flyAt50 का नाम दिया है। इसके साथ ही अगर आप नेट बैंकिंग के द्वारा टिकट बुक कराते है तो इसके लिए कोई सुविधा या प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लिया जाएगा, जबकि विमान टिकट बुक कराने वाली दूसरी वेबसाइट पर इसके लिए डेढ़ सौ से ढाई सौ रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अन्य सुविधाओं के रूप में कनवीनियंस फीस 50 रुपये, रीशिड्यूल या क्रेडिट फैसलिटी, आसान एलटीसी क्लेम, स्पेशल डिफेंस फेयर जैसी कई सुविधाएं मिल रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications