टाटा समूह की ओर से सोमवार को एक बड़ा एलान किया गया। एयर इंडिया के नए चेयरमैन के नाम का ऐलान कर दिया गया है। एयर इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए काफी जद्दोजहद चल रही थी।
नई दिल्ली, मार्च 14। टाटा समूह की ओर से सोमवार को एक बड़ा एलान किया गया। एयर इंडिया के नए चेयरमैन के नाम का ऐलान कर दिया गया है। एयर इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए काफी जद्दोजहद चल रही थी। इस बीच टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया के अध्यक्ष बना दिए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर मुहर लगी थी। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के पूर्व सीएमडी एलिस गीवर्गीस वैद्यन को भी बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल किया जाएगा।

घाटे में चल रही एयर इंडिया को टाटा समूह ने पिछले दिनों सरकार से खरीदा था। 69 साल बाद जनवरी में एयर इंडिया एक बार फिर टाटा ग्रुप की हो गई। कंपनी के टेकओवर के साथ ही इसका मेकओवर भी शुरू हो गया है। 27 जनवरी 2022 से टाटा ग्रुप का हिस्सा एयर इंडिया बन चुकी है। गत वर्ष 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को बेच दिया गया था।
पांच सालों के लिए फिर से बने थे टाटा संस के चेयरमैन
फरवरी 2022 में टाटा संस के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को पांच सालों के लिए फिर से टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया था। बोर्ड की बैठक में चंद्रशेखरन को टाटा संस के चेयरमैन के रूप में 5 और सालों के लिए रखने का फैसला किया गया था। चंद्रशेखरन का पिछला कार्यकाल 20 फरवरी 2022 को समाप्त हुआ। Air India : इलकर आयसी ने ठुकराया Tata Sons का प्रस्ताव
ये है टाटा ग्रुप का प्लान
चंद्रशेखरन ने हाल में एयरलाइन के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि टाटा ग्रुप की योजना एयर इंडिया के नेटवर्क के विस्तार, Fleet के आधुनिकीकरण, कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने और कंपनी को तकनीकी लिहाज दुनिया की सबसे एडवांस एयरलाइन बनाने की है। ग्रुप की मुख्य प्राथमिकताओं में एयर इंडिया की बेसिक सर्विस के स्टैंडर्ड में सुधार, ऑन-टाइम परफॉर्मेंस, यात्रियों की शिकायतों से जुड़े मुद्दे का निपटान शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications