नई दिल्ली। कोरोना वायरस से पैदा हुईं परिस्थितियों के चलते विमानन कंपनी एयर डेक्कन को अपना परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद करना पड़ा है। एयर डेक्कन ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कर्मचारियों को इस दौरान अवैतनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है।

मेल कर दी कर्मचारियों को जानकारी
कर्मचारियों को लिखे ई मेल में एयर डेक्कन के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि वर्तमान वैश्विक और घरेलू हालात बेहद विपरीत हैं। भारतीय विमानन नियामक ने लॉकडाउन के चलते 14 अप्रैल तक परिचालन बंद रखने का निर्देश दिया हुआ है। ऐसे में कंपनी के पास अगले आदेश तक के लिए परिचालन बंद कर देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा है कि मैं बेहद भारी मन से मैं यह भी कहना चाहता हूं कि कंपनी के सभी स्थाई, अस्थाई और अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों को परिचालन बंद रहने की अवधि में अवैतनिक अवकाश पर भेजा जा रहा है।
4 विमानों की मदद से सेवाएं दे रही थी कंपनी
एयर डेक्कन के पास 18-सीटों वाले 4 विमान हैं, जिनके माध्यम से वह पश्चिम भारत में क्षेत्रीय उड़ानों का परिचालन करती है। कंपनी का मुख्य केंद्र गुजरात है। सीईओ ने ई-मेल में कहा कि अगले सप्ताह कंपनी के विभाग प्रमुखों की बैठक होगी, जिसमें चुनिंदा अधिकारियों की सेवा बरकरार रखने का फैसला लिया जाएगा, ताकि परिस्थितियां परिचालन के अनुरूप होते ही उड़ान सेवा वापस बहाल की जा सके।
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है
देश में कोरोना वायरस के चलते इस समय लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान देश में ज्यादातर गतिविधियां ठप हैं। ऐसे में विमान कंपनियों के पास कोई काम नहीं है। हालांकि उनको कर्मचारियों का वेतन सहित विमानों का किराया चुकाना पड़ रहा है। इसी कारण देश की ज्यादातर विमान कंपनियां दिक्कत में हैं। अगर जल्द ही कोई रास्ता नहीं निकला तो और भी कंपनियां बंदी ही राह पर जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें : Reliance Jio को भी फेल कर रही ये कंपनी, Free जैसे रेट पर दे रही डेटा
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications