नई दिल्ली। अभी तक लोगों के मन में रिलायंस जियो को लेकर छवि है कि वह सबसे सस्ता डेटा देती है। लेकिन अब इससे भी सस्ता डेटा देने वाली कंपनी ने बाजार में दस्तक दे दी है। यह कंपनी 1 रुपये में 1 जीबी डेटा दे रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि यह देश में सबसे सस्ता डेटा है। जहां तक स्पीड की बात है तो लोगों को 50 एमबीपीएस की स्पीड तक मिलेगी। लेकिन यह कंपनी अपनी तकनीक में सुधार करने जा रही है, जिससे यह 100 एमबीपीएस तक की स्पीड दे सकेगी। इस कंपनी ने अपने प्लान बेचना शुरू कर दिए हैं।
आइये जानते हैं कौन सी यह कंपनी और कैसे दे रही है इतना सस्ता डेटा।
वाईफाई डब्बा है कंपनी का नाम
वाईफाई डब्बा देश की एक स्टार्टअप कंपनी है। यह कंपनी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के रूप में काम कर ही है। वाईफाई डब्बा फाइबर ऑप्टिक्स के माध्मय से इंटरनेट की सेवाएं देती है। यह इंटरनेट आसपास के किराया स्टोर या अन्य ऐसी ही जगहों पर राउटर्स को लगा कर सेवाएं दी जाती हैं। कंपनी के अनुसार, इन दुकानों के 100 से लेकर 200 मीटर के घेरे में 50 एमबीपीएस तक की स्पीड दी जा रही है।
जानिए डेटा का रेट
वाईफाई डब्बा ने अपनी साइट पर रेट का खुलासा किया हुआ है। इसके अनुसार कोई 1 देकर 1 जीबी डेटा खरीद सकता है। हालांकि ज्यादा डेटा की जरूरत हो तो उसके लिए भी प्लान हैं। वाईफाई डब्बा की साइट में दिए रेट के अनुसार जहां 1 जीबी डाटा 1 रुपये में है तो 100 जीबी डाटा 120 रुपये में दिया जा रहा है। अगर डाटा की जरूरत इससे भी ज्यादा की हो तो 200 जीबी डेटा 240 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 500 जीबी डेटा 600 रुपये में दिया जा रहा है। कंपनी की साइट के अनुसार यहां पर 1000 जीबी तक डेटा का प्लान दिया है, जिसकी कीमत 1200 रुपये दी गई है।
और डिटेल जानने के लिए कंपनी की बेवसाइट को क्लिक करें
https://supernode.wifidabba.com/home
जानिए इस स्टार्टअप कंपनी के बारे में
वाईफाई डब्बा कंपनी एक स्टार्टअप के रूप में शुरू हुई थी। इस कंपनी ने फरवरी 2016 में बंगलुरू काम शुरू किया था। शुरू से ही यह कंपनी लोगों को सस्ता इंटरनेट उपलब्ध कराने लगी हुई है। अब इस तरह की तकनीक तैयार कर लेने के बाद इसने सस्ता इंटरनेट देना शुरू कर दिया है। यह कंपनी तकनीक पर लगातार काम कर रही है। अब कपंनी ने सुपनॉड्स आईसेफ लेजर का इस्तेमाल शुरू किया है। इसके बाद कंपनी का दावा है कि इससे वह अपने राउटर्स से 2 किलोमीटर दूर तक भी अच्छी स्पीड में इंटरनेट प्रदान कर सकती है। कंपनी का दावा है कि इससे वह 100 जीबीपीएस तक की स्पीड दे पाएगी।
यह भी पढ़ें : सरकारी फैसला : जानिए Reliance Jio कैसे एयरटेल और वोडा से वसूलेगी अरबों रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
