नई दिल्ली/मुम्बई। आज आरबीआई ने कई बड़े आर्थिक ऐलान किए, लेकिन इससे शेयर बाजार पर खराब असर पड़ा। सुबह करीब 1100 अंक की तेजी के खुला सेंसेक्स देखते ही देखते लाल निशान पर आ गया। आरबीआई के फैसलों के बाद बाजार में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया। इसके चलते बाजार में ऊपरी स्तर से दबाव देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 1400 अंक फिसल गया है। वहीं निफ्टी भी 8600 के नीचे फिसल गया है, जबकि सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1250 अंक फिसल गया है।

सुबह भारी तेजी के साथ खुला था शेयर बाजार
इससे पहले आज शुक्रवार यानी 27 मार्च 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 1125.28 अंक की तेजी के साथ 31072.05 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 381.60 अंक की तेजी के साथ 9023.05 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 792 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 670 शेयर तेजी के साथ और 90 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 32 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढे खुले। डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुक्रवार यानी 27 मार्च 2020 को मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 49 रुपये की मजबूती के साथ 74.66 रुपये के स्तर पर खुला।
तेजी से शेयर बाजार आया नीचे
जैसे ही आरबीआई ने राहत पैकेज का ऐलान किया तो यह शेयर बाजार को पसंद नहीं आया। करीब 1100 अंक तेज खुला सेंसेक्स देखते ही देखते लाल निशान पर आ गया। जहां सुबह गिरावट में कारोबार वाली कंपनियों की संख्या 100 से कम थी वह 12 बजे तक बढ़कर 891 हो गई। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया भी कमजोर हो गया। दोपहर 12 बजे रुपया केवल 32 पैसे ही मजबूत रह गया था। यह 74.83 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि सुबह रुपया 75 पैसे तक मजबूत हो गया था। इस प्रकार रुपये ने अपनी आधी से ज्यादा तेजी गवां दी है।
यह भी पढ़ें : India In Lockdown : सरकार के बाद आरबीआई ने दी राहत, किए कई बड़े ऐलान
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
