नयी दिल्ली। बजट वाले दिन आयी तगड़ी गिरावट के बाद नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अच्छी वापसी की। मगर आज का दिन भी शेयर बाजार के लिए काफी मुश्किल रहा। शेयर बाजार में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मगर आखिर में यह तेजी के साथ ही बंद हुआ। पीएसयू बैंक और आईटी शेयरों में हुई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। सेंसेक्स के 966 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1495 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 184 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 39,735.53 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 39,701.02 पर खुला और आखिर में 136.78 अंकों या 0.34 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 39,872.31 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,014.90 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 11,661.85 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 11,627.45 पर खुल कर 46.05 अंक या 0.39 फीसदी की वृद्धि के साथ 11,707.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों का हाल
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 18 में मजबूती और 12 में कमजोरी आयी। इनमें एशियन पेंट्स में 6.32 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 5.30 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 5.06 फीसदी, बजाज ऑटो में 4.97 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 4.50 फीसदी और टाटा स्टील में 3.03 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं आईटीसी में 4.73 फीसदी, टीसीएस में 2.72 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 2.01 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.87 फीसदी, इन्फोसिस में 1.74 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.70 फीसदी की कमजोरी आयी।
बजट वाले दिन जबरदस्त गिरावट
1 फरवरी को बजट पेश होने के चलते शनिवार होने के बावजूद शेयर बाजार खुला रहा था। उस दिन पिछले 11 सालों में बजट के दिन शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। 2009 में तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश किये गये बजट के बाद शेयर बाजार बजट वाले दिन सबसे अधिक गिरा। सेंसेक्स 987.96 अंकों या 2.43 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 39,735.53 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 373.95 अंक या 3.11 फीसदी की गिरावट के साथ 11,661.85 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें - बजट के दिन शेयर बाजार में 11 सालों की सबसे बड़ी गिरावट, जानिये क्यों
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications