नई दिल्ली, मार्च 11। भारत वैल्यू के मामले से दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। भारत ने अब इंग्लैंड, कनाडा और सऊदी अरब के शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है। वैल्यू के लिहाज से अब भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग का नंबर है। हालांकि रूस और यूक्रेन विवाद का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर पड़ा है।
ये हैं दुनिया के टॉप शेयर बाजार की वैल्यू
अमेरिका के शेयर बाजार की वैल्यू इस वक्त 47.32 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं चीन के शेयर बाजार की वैल्यू 11.52 ट्रिलियन डालर है। इसके अलावा जापान के शेयर बाजार की मार्केट वैल्यू 6 ट्रिलियन डालर और हांगकांग के शेयर बाजार की मार्केट कैप 5.55 ट्रिलियन डालर है। इसके बाद अब भारत का नंबर है। भारत के शेयर बाजार की मार्केट कैप इस वक्त 3.16 ट्रिलियन डालर हो गई है।

जानिए यूक्रेन और रूस विवाद का असर
रूस और यूक्रेन विवाद का दुनियाभर के शेयर बाजारों में असर पड़ा है। इस विवाद के बाद सऊदी अरब को छोड़ दुनिया के बाकी सभी स्टॉक मार्केट्स में गिरावट दर्ज हुई है। दिसंबर से अमेरिकी शेयर बाजार की वैल्यूएशन में 6.6 ट्रिलिसल डॉलर कम हुई है। वहीं चीन के शेयर बाजार की वैल्यूएशन 1.48 ट्रिलियन डॉलर घट गई है। इसके अलावा जापान के शेयर बाजार की वैल्यूएशन 622 अरब डॉलर घटी है। वहीं हांगकांग शेयर बाजार की वैल्यूएशन 524 अरब डॉलर घटी है।
जानिए भारत के शेयर बाजार की वैल्यू कितना घटी
2022 की शुरुआत से लेकर अभी तक भारत के शेयर बाजार की मार्केट कैप 257.35 अरब डॉलर घटी है। हालांकि मॉर्गने स्टेनली के अनुसार क्रूड ऑयल के दाम में उछाल के बाद भी भारत के शेयर बाजार का प्रदर्शन अच्छा बना रहेगा।
ये हैं देश मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 5 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 15,73,050.36 करोड़ रुपये
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट कैप 13,03,989.59 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,57,610.16 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,24,913.68 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 4,78,070.84 करोड़ रुपये
कमाल का Penny Stock : 3 रु से सीधे हो गया 600 रू का, जानिए नाम
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
