नई दिल्ली, मार्च 7। आमतौर पर कहा जाता है कि पेनी स्टाक में निवेश से बचना चाहिए। लेकिन शेयर बाजार में कौन सा शेयर पेनी स्टाक है और कौन सा शेयर मल्टीबैगर स्टाक है, यह जानना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि कई बार लोग किसी शेयर को पेनी स्टॉक समझ कर निवेश नहीं करते हैं और बाद में वह मल्टीबैगर साबित होता है। ऐसा ही एक शेयर हम यहां पर आपको बता रहे हैं। इस शेयर का रेट एक समय पर केवल 3 रुपये का था, लेकिन अब यह करीब 600 रुपये का हो गया है। आइये इस शेयर के बारे में लेते हैं पूरी जानकारी।
पहले जानिए यह मल्टीबैगर शेयर कौन सा है
यह है जीआरएम ओवरसीज का शेयर। एक समय इसको पेनी शेयर बताया जा रहा था, लेकिन अब यह मल्टीबैगर साबित हो रहा है। इस शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रुपये को 2 करोड़ रुपये बना दिया है। आइये अब जानते हैं कि कब यह शेयर 3 रुपये का था।
जानिए जानते हैं कि कब यह शेयर 3 रुपये का था
जीआरएम ओवरसीज का शेयर आज से करीब 6 साल केवल 3 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा था। वहीं इस शेयर का रेट अब करीब 600 रुपये का हो गया है। इस प्रकार से इस में करीब 200 गुने की बढ़त देखने को मिली है। जीआरएम ओवरसीज एक राइस मीलिंग कंपनी है। हालांकि यह शेयर जनवरी 2022 में 935.40 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई भी बना चुका है।
जानिए कितनी तेजी से बढ़ा जीआरएम ओवरसीज शेयर का रेट
जीआरएम ओवरसीज का शेयर बीते 6 महीने में 196 रुपये से बढ़कर 600 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार से इसने 6 माह में करीब 200 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर बीते 1 साल का रिटर्न देखा जाए तो यह शेयर 68 रुपये के रेट बढ़कर 600 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार से इस शेयर ने 1 साल में 770 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा बीते 6 साल में जीआरएम ओवरसीज का शेयर 3 रुपये से बढ़कर 600 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार इस शेयर ने करीब 29,900 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कितनी तेजी से बढ़ा है जीआरएम ओवरसीज में किया गया निवेश
जीआरएम ओवरसीज में अगर किसी ने निवेश किया है, तो उस अच्छा खासा फायदा हो रहा है। इस शेय ने जहां 1 महीने में 1 लाख रुपये के निवेश को कम करके 83,000 रुपये कर दिया है, वहीं 6 महीने में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर करीब 3 लाख रुपये कर दिया है। इसके अलावा अगर किसी ने 1 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 9 लाख रुपये हो गई है। अगर किसी ने जीआरएम ओवरसीज के शेयर में 6 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होंगे तो उसकी वैल्यू अब करीब 2 करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
