Aaj Ka Share Market: आज यानी गुरूवार 26 अक्टूबर 2023 को ऐक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईआरएम एनर्जी, रैलिस इंडिया, जुबिलेंट फूडवर्क्स आदि कंपनी के शेयर में आपको एक्शन देखने को मिल सकता हैं।

ऐक्सिस बैंक
बैंक ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा लगभग 10 फीसदी बढ़ा हैं। वार्षिक आधार पर बैंक का मुनाफा 5 हजार 329.77 करोड़ रुपये से बढ़कर 5 हजार 863.56 करोड़ रुपये हो गया।
सितंबर तिमाही में बैंक की एनआईआई वार्षिक आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 12 हजार 315 करोड़ रुपये हो गई। समीक्षाधीन तिमाही में एनआईएम क्यूओक्यू आधार पर 1 बीपीएस और सालाना आधार पर 15 बीपीएस बढ़कर 4.11 फीसदी हो गया।
टेक महिंद्रा
दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रोफिट 493.9 करोड़ रुपये रहा। जो सालाना आधार पर 61.57 फीसदी कम रहा। तिमाही का समेकित राजस्व परिचालन से सालाना आधार पर 2 फीसदी घटकर 12 हजार 864 करोड़ रुपये हो गया।
आईआरएम एनर्जी
कंपनी का शेयर आज शेयर बाजार में डेब्यू करेगा।
रैलिस इंडिया
दूसरी तिमाही में कंपनी ने 832 करोड़ रु का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में 951 करोड़ रु था।
गल्फ ऑयल
इस कंपनी का मुनाफा सितंबर तिमाही में 40.7 फीसदी बढ़कर 802.3 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। एबिडटा भी 25.2 फीसदी बढ़ा है और यह 100.4 करोड़ रुपए पर पहुंच चुका है। मार्जिन 12.5 फीसदी पर रही है।
जुबिलेंट फूडवर्क्स
जुबिलेंट फूडवर्क्स ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी को इस अवधि में 97.20 करोड़ रु का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा पिछले वर्ष की समान तिमाही के 131.52 करोड़ रु के मुनाफे से लगभग 26 प्रतिशत कम हैं।
चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल रेवेन्यू वार्षिक आधार पर 5.15 फीसदी बढ़कर 1 हजार 368.63 करोड़ रु रही है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Fixed Deposit पर मिल रहा 7.75 फीसदी का ब्याज, जानिए डिटेल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
