Fixed Deposit : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती हैं। आज हम आपको भारत के दो पब्लिक सेक्टर बैंक इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक स्पेशल एफडी योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
आप इन योजनाओं में 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं। इन एफडी पर अधिकतम 7.75 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इन खास एफडी का लाभ कुछ ही वक्त तक उठाया जा सकता है तो फिर आइए जानते हैं इनके बारें में।

आईडीबीआई बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम
बैंक की यह खास एफडी स्कीम 14 जुलाई से शुरू हो चुकी है। यह एफडी स्कीम 375 दिनों की है। बैंक इस एफडी पर आम नागरिकों को 7.10 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वही आईडीबीआई बैंक सीनियर सिटीजन को 7.60 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
बैंक की अमृत महोत्सव एफडी 375 और 444 दिनों की है। इसका लाभ ग्राहक 31 अक्टूबर 2023 तक उठा सकते हैं। 444 दिनों की एफडी पर आईडीबीआई बैंक ग्राहकों को 7.65 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
बैंक सबसे ज्यादा नॉन कॉलेबल एफडी पर 7.75 फीसदी पर ब्याज दे रहा है।
इंड सुपर 400 दिन
इंडियन बैंक की यह खास कॉलेबल एफडी है। 400 दिनों वाली इस एफडी योजना में 10 हजार रु से लेकर 2 करोड़ रु से कम के निवेश पर ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अब बैंक आम नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों को 8.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
इंडियन बैंक की वेबसाइट के मुताबिक इंड सुपर 400 और इंड सुप्रीम 300 दिन नाम की एफडी योजनाओं में निवेश का वक्त बढ़ा दिया है। निवेशक अब इनमें 31 अक्टूबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं।
इंड सुपर 300 दिन
इंडियन बैंक की वेबसाइट के मुताबिक 1 जुलाई 2023 को स्पेशल टर्म डिपॉजिट प्रोडक्ट इंड सुपर 300 दिन को लॉन्च किया गया था। इस एफडी पर 300 दिनों के लिए 5 हजार रु से लेकर 2 करोड़ से कम तक का निवेश कर सकते हैं। इस पर बैंक 7.05 से लेकर 7.80 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
इंडियन बैंक अब आम जनता को 7.05 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: हींग की खेती का बिजनेस बना देगा अमीर, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
