Aaj Ka Share Market: एवेन्यू सुपरमार्ट ने आंध्र प्रदेश के कांचरापालम में नया स्टोर खोला है। जिस वजह से इसके शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही टोरेंट फार्मा, पीएनबी हाउसिंग, लूपिन, यूनाइटेड ब्रुअरीज, एवेन्यू सुपरमार्ट कंपनी के स्टॉक्स में भी एक्शन देखने को मिल सकता है।

टोरेंट फार्मा
कंपनी की आय सितंबर तिमाही में वार्षिक आधार पर 16 फीसदी बढ़ी है और यह बढ़कर 2 हजार 660 करोड़ रु रही। इस दौरान मुनाफे में भी 16 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 363 करोड़ रु रहा। एबिटडा 825 करोड़ रु रहा।
मार्जिन वार्षिक आधार पर 30 फीसदी के मुकाबले 31 फीसदी रहा। अमेरिकी बिजनेस में टोरेंट फार्मा 30-35 मिलियन डॉलर बिक्री का गाइडेंस दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरे वर्ष में यह 200 मिलियन डॉलर बिक्री का लक्ष्य हैं। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि भारत में क्यूरेशियो अधिग्रहण का लाभ मिला।
पीएनबी हाउसिंग
चालू फाइनेंशियल ईयर दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा वार्षिक आधार पर 45.9 फीसदी बढ़ा है और यह बढ़कर 393 करोड़ रु रहा। जबकि, कंपनी की आय वार्षिक आधार पर 5.5 फीसदी बढ़कर 1 हजार 777.8 करोड़ रुपए रहा।
जीएनपीएए रेश्यो 1.78 फीसदी और एनएनपीए रेश्यो 1.19 फीसदी रहा। सितंबर तिमाही में डिस्बर्समेंट 16.3 फीसदी बढ़ा है और यह 4 हजार 180 करोड़ रु रहा। जबकि, एयूएम 2.6 फीसदी बढ़कर 67 हजार 415 करोड़ रु रहा।
लूपिन
लूपिन को यूएस एफडीए से फ्लुकोनाजोल दवा की मंजूरी मिल गई है। इन्फेक्शन के इलाज में ये दावा उपयोग होती है।
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इस दवा का उत्पादन पीथमपुर प्लांट में होगा। यूएस में इस दावा को वार्षिक 43 मिलियन डॉलर की बिक्री होती है।
यूनाइटेड ब्रुअरीज
बीयर पर टैक्स घटाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कमेटी बनाई गई है। बीयर पर टैक्स स्ट्रक्चर की समीक्षा इस कमेटी की तरफ से की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीयर पर आय बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की तरफ से यह निर्णय लिया जा रहा है।
एवेन्यू सुपरमार्ट
एवेन्यू सुपरमार्ट ने आंध्र प्रदेश के कांचरापालम में नया स्टोर खोला है। अब देश भर में कंपनी की कुल स्टोर की संख्या 337 पर पहुंच चुकी है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Free Visa: भारतीयों के लिए खुशखबरी, इस देश ने दी फ्री वीजा जारी करने के मंजूरी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
