Aadhaar Card Updation New Rules: यूआईडीएआई के द्वारा आधार के नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें अब आप बहुत सारी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि आधार के नामांकन से लेकर अपडेट तक के नियमों में कई सारे बदलाव किए गए हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडि या के द्वारा आधार के नियमों में बदलाव को लेकर एक अधिसूचना भी जारी की गई है। अगर आपको आधार का नॉमिनेशन या इसे अपडेट करना है तो इसके लिए नए फार्म भी जारी किए गए हैं। अगर अब कोई भी आधार कार्ड के लिए अप्लाई करता है तो उसे पहले यह नया फॉर्म भरना पड़ेगा।
आपको बताते चलें कि नए नियमों के तहत आप आधार कार्ड में डेमोग्राफिक डाटा जैसे आपका नाम, एड्रेस अभी भी अपडेट कर सकते हैं लेकिन यह प्रक्रिया पहले की मुकाबला काफी ज्यादा सरल हो गई है। आप चाहें तो इन सभी डाटा को ऑनलाइन खुद से या फिर आधार सेंटर पर जाकर अपडेट करवा सकते हैं।

नए नियम के आ जाने से अब कई सारी जानकारियां काफी आसानी से ऑनलाइन मोड के जरिए ही अपडेट कर दी जाएंगी। हालांकि अभी भी कई ऐसे अपडेट है जिन्हें करने के लिए आपको आधार सेंटर पर जाना ही होगा। लोगों द्वारा यह भी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में आप ऑनलाइन ही अपना मोबाइल नंबर भी आधार कार्ड पर अपडेट कर सकते हैं, फिलहाल आपके मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटर पर जाना पड़ता है।
आपको बता दे की आधार में यह सबसे बड़ा चेंज इसलिए आया है, क्योंकि अब पुराने फॉर्म को नए फार्म से बदल दिया गया है। इन फॉर्म को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया गया है, जिनमें अपडेट और नॉमिनेशंस के अलावा कई और विकल्प भी हैं। आइए आपको इन फॉर्म की कैटेगरी और उनके इस्तेमाल के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि नए फॉर्म 1 का इस्तेमाल आधार में नॉमिनेशन के लिए किया जा सकता है। फॉर्म 1 के जरिए 18 वर्ष और उससे ज्यादा की उम्र वाले लोगों के लिए किया जाएगा। आपको बताते चलें कि एक कैटेगरी के लोग एक ही फार्म का इस्तेमाल करके जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
इतना ही नहीं नॉन रेजिडेंशियल इंडियन लोगों के लिए भी अलग फार्म जारी किया गया है। जो लोग एनआरआई हैं, फॉर्म अपडेट करने या नामांकन के लिए फॉर्म 2 का उपयोग कर सकते हैं।
वहीं भारतीय एड्रेस वाले एनआरआई फॉर्म 3 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा जिसकी उम्र 5 से लेकर 18 साल के बीच है। अगर कोई एनआरआई बच्चा है और विदेशी एड्रेस के साथ फॉर्म 4 का इस्तेमाल है।
अलग-अलग कैटेगरी के लिए फॉर्म 5,6,7,8 और 9 बनाया गया है, ताकि काम काफी ज्यादा आसान हो जाए और हर तरह की कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन और अपडेशन में दिक्कत न हो।
आधार के फॉर्म में यह कैटिगराइजेशन करने से काम काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन आधार अपडेट की जाने वाली जानकारी का दायरा बढ़ने से भी लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी और उन्हें बार-बार आधार सेंटर जानने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
