Free Aadhaar Update: आपको बताते चलें कि आधार कार्ड को निःशुल्क अपडेट करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पिछले 10 साल में अगर आपने एक भी बार अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है, तो अभी भी उसे मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख को 14 दिसंबर 2023 तक कर दिया है।
आपको बताते चलें की अपने आधार कार्ड पर मौजूद डिटेल को अपडेट करके आप आधार कार्ड के कारण होने वाले धोखाधड़ी के मामलों से भी बच सकते हैं। आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने के लिए अभी भी लोगों के पास लगभग तीन हफ्ते तक का समय बचा हुआ है।

गौरतलब है कि अगर आप 14 दिसंबर के बाद अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाते हैं, तो आपको ₹25 का शुल्क देना पड़ेगा। आईए जानते हैं कि मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए हमें क्या करना पड़ेगा और हम कौन-कौन सी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
आपको बताते चलें की आप माईआधार (myAaadhar) पोर्टल के जरिए अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। आधार विवरण अपडेट करने के लिए, लोगों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक पहचान और निवास प्रमाण प्रदान करना होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि निःशुल्क अपडेट विशेष रूप से ऑनलाइन उपलब्ध हैं और आधार केंद्रों पर मान्य नहीं होंगे।
आप अपना आधार विवरण कैसे/कहां करें अपडेट
मुख्य रूप से आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कार्ड आपके पास दो विकल्प मौजूद है। पहला तरीका है कि परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर पर जाएं
ऐसा करने के लिए आपको सरकारी वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर "लोकेट एनरोलमेंट सिस्टम" पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको निकटतम नामांकन केंद्र की लोकेशन के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
दूसरे तरीके के अंतर्गत आप सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल (एसएसयूपी) का इस्तेमाल करके अपने आधार कार्ड की डीटेल को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको uidai.gov.in पर जाने के बाद एसएसयूपी खोलना होगा और अपडेट आधार कार्ड (ऑनलाइन) पर क्लिक करना होगा, इस तरीके से ऑनलाइन भी आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।
आमतौर पर आधार कार्ड में बायोमेट्रिक या दूसरी डिटेल अपडेट करने पर आपको सर्विस प्रोवाइडर को 50 रुपये का शुल्क देना होता है, जिसमें टैक्स भी शामिल होते हैं। आप जितनी बार आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं उतनी बार आपको यह शुल्क देना पड़ता है। अगर आपको फीस स्ट्रक्चर के बारे में जानना है, तो आप uidai.gov.in पर मौजूद "चार्ज फॉर वेरियस यूआइडीएआइ सर्विसेज ऐट आधार केंद्र (पीईसी)" पर क्लिक कर सकते हैं।
नामांकन केंद्रों पर कौन सी सेवाएँ अपडेट की जा सकती हैं?
यूआईडीएआई द्वारा प्रकाशित अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट में कहा गया है, "यदि आप स्थायी नामांकन केंद्र पर जा रहे हैं, तो आप डेमोग्राफिक (नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल और ईमेल) और बायोमेट्रिक्स (फिंगर प्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) दोनों को अपडेट करवा सकते हैं।"
आधार विवरण अपडेट करने के लिए अपने निकटतम आधार कार्ड केंद्र को ऑनलाइन कैसे खोजें?
स्टेप 1- https://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx to locate an Enrolment / Update centre near you पर जाना होगा।
स्टेप 2- आप नीचे दिए गए तीन में से किसी भी तरीके से आधार एनरोलमेंट अपडेशन सेंटर का पता लगा सकते हैं। इसमें पहले आप राज्य के द्वारा एनरोलमेंट अपडेशन सेंटर का पता लगा सकते हैं। अगर आपको अपने नजदीकी केंद्र का पता लगाना है, तो आप इसे पिन कोड के जरिए खोज सकते हैं। तीसरा तरीका आप जिले या शहर का नाम इस्तेमाल करके इनका पता लगा सकते हैं।
स्टेप 3- अगर आपने शो ओनली परमानेंट सेंटर का ऑप्शन सेलेक्ट किया है तो, आप आपको आपके एरिया में मौजूद परमानेंट आधार अपडेशन सेंटरकी लिस्ट मिल जाएगी। अगर आपने शो ओनली परमानेंट सेंटर पर क्लिक नहीं किया है, तो आपको परमानेंट और टेंपरेरी आधार सेंटर दोनों की लिस्ट नजर आएगी।
इसके बाद आपको एक कैप्चा डालकर (लोकेट ए सेंटर) बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4- आपके सामने एक नया वेब पेज खुलेगा जिस पर आधार इनरोलमेंट सेंटर की लिस्ट दी गई होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications