पिछले कुछ वक्त में ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। भारत में करीब 88 प्रतिशत ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
नई दिल्ली: पिछले कुछ वक्त में ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। भारत में करीब 88 प्रतिशत ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। पेपाल और आईपीएसओएस की एक ज्वाइंट रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल भुगतान और फैशन दो ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जहां ऐप के माध्यम से खरीदारी होती है और आधे से अधिक ऑनलाइन बिक्री यहीं से होती है। PayTM ग्राहक हो जाएं अलर्ट कॉल और एसएमएस के जरिए हो रही है धोखाधड़ी ये भी पढ़ें

ऐप के माध्यम से होती 51 प्रतिशत ऑनलाइन बिक्री
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 51 प्रतिशत ऑनलाइन बिक्री की मात्रा इन खरीदारी ऐप के माध्यम से होती है। यह रिपोर्ट 23 जुलाई और 25 अगस्त 2019 को हुए वैश्विक सर्वे का एक हिस्सा है। 'पेपाल द आईपीएसओएस एमकॉमर्स रिपोर्ट' में यह भी कहा गया कि 88 फीसदी भारतीय ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट के लिए मोबाइल का प्रयोग करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 81 फीसदी व्यापारी वैश्विक औसत 63 फीसदी व्यापारियों के मुकाबले बढ़ती मांग और उपभोक्ता की प्राथमिकताओं का जवाब देने के लिए मोबाइल भुगतान स्वीकार करने के लिए अनुकूलित हैं।
11 देशों के उपभोक्ताओं और कारोबारियों को सर्वे में किया शामिल
वहीं रिपोर्ट के अनुसार 11 देशों के 22 हजार उपभोक्ताओं और 4 हजार कारोबारियों को सर्वे में शामिल किया गया। भारत में इस सर्वे में 18 से 74 वर्ष की आयुवर्ग के 2000 उपभोक्ताओं को शामिल किया गया जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बिक्री और पेमेंट स्वीकार करने वाले 300 कारोबारियों को भी सर्वे में शामिल किया गया। सर्वे में सामने आया कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए ऐप्स पॉपुलर माध्यम हैं। भारत में 98 फीसदी लोग ऐप्स के जरिए भुगतान करते हैं जो वैश्विक औसत 90 फीसदी से ज्यादा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
