नयी दिल्ली। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन को अपने प्लान महंगे किये हुए डेढ़ महीने से अधिक समय हो चुका है। मगर प्रीपेड प्लान महंगे करने के बाद भी इन कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई नये-नये प्लान लॉन्च किये हैं। अपने प्लान महंगे करके ये कंपनियाँ एक तरफ अपना एआरपीयू यानी प्रति ग्राहक औसतन आमदनी बढ़ाना चाहती हैं, वहीं दूसरी तरफ नये प्लान के जरिये अपने ग्राहकों को छिटकने भी नहीं देना चाहतीं। प्लान महंगे होने के बाद से ग्राहक भी बहुत सोच समझ कर अपनी सुविधा और जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्लान ले रहे हैं। इन तीनों कंपनियों के प्लानों में डेटा की प्रति दिन लिमिट अलग-अलग है, इसलिए लोग अपनी जरूरत के लिहाज से प्लान चुन रहे हैं। तीनों ही कंपनियों के 84 दिन वाले प्लान भी हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं तीनों कंपनियों में 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान किसका है। साथ ही जानिये इनके 84 दिन वाले प्लान में मिलने वाले बेनेफिट के बारे में।
जियो का 84 दिन वाला प्लान 329 रुपये का
सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जियो की। जियो का 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 329 रुपये का है। जियो के इस प्लान में आपको कुल 1000 एसएमएस मिलेंगे। वहीं इसमें रोजाना डेटा के बजाय आपको कुल 6 जीबी डेटा दिया जायेगा। बात कॉलिंग की करें तो इस प्लान में जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, मगर जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 84 दिनों के लिए 3000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इसके ऊपर अन्य नेटवर्कों पर कॉल करने के लिए आपको अलग से रिचार्ज करवा कर 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा।
एयरटेल का प्लान जियो से महंगा
एयरटेल का 84 दिन वाला प्लान जियो से पूरे 50 रुपये महंगा है। एयरटेल का 84 दिन वाला प्लान 379 रुपये का है। बेनेफिट की बात करें तो एयरटेल भी इस प्लान में कुल जीबी डेटा दे रही है। एसएमएस जियो से कम हैं। एयरटेल के इस प्लान में 900 एसएमएस मिलेंगे। मगर कॉलिंग की बात करें तो एयरटेल 84 दिनों तक सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। अन्य नेटवर्कों के लिए जियो के सीमित मुफ्त मिनट के मुकाबले एयरटेल का यह सबसे बड़ा बेनेफिट है। इसमें आप एयरटेल से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।
वोडाफोन का प्लान एयरटेल से मिलता-जुलता
जियो और एयरटेल के अलावा वोडाफोन आइडिया भी 84 दिन वाला एक सस्ता प्लान ऑफर कर रही है। सस्ता इसलिए क्योंकि इन तीनों कंपनियों के 84 दिन वाले और भी प्लान हैं, जिनकी कीमत अधिक है क्योंकि उनमें ज्यादा बेनेफिट और रोजाना डेटा मिलता है। वोडाफोन का 84 दिन वाला सस्ता प्लान 379 रुपये का ही है। यानी 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान जियो का ही है। वोडाफोन 379 रुपये के 84 दिन वाले में आपको सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 6 जीबी डेटा और कुल 1000 एसएमएस दे रही है।
यह भी पढ़ें - जियो, एयरटेल को टक्कर देगी बीएसएनएल, जानिये क्या है नयी सर्विस
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications