नई दिल्ली, जुलाई 22। आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। व्यक्ति पेमेंट करने के लिए एटीएम और यूपीआई आदि का इस्तेमाल करता है, जिसके लिए बैंक खाते होना बेहद आवश्यक होता है। कई लोग को बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है, जिसकी वजह से वह स्पेशल लाभ नहीं उठा पाते हैं। खासतौर पर बैंक महिलाओं को कई तरह की बेनेफिट देते हैं, चलिए जानते है महिलाओं को बैंको द्वारा कौन सी विशेष सुविधाए दी जाती है।
आईसीआईसीआई बैंक वुमन्स सेविंग्स अकाउंट
महिलाओं के लिए आईसीआईसीआई बैंक अलग से सेविंग्स अकाउंट की सुविधा प्रदान करता है, यह जानकारी बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आईसीआईसीआई बैंक वुमन्स सेविंग्स अकाउंट से महिलाओं को कई प्रकार के सर्टिफिकेशन वाले कोर्स पर विशेष छूट मिलती हैं। साथ ही मनोरंजन, ज्वेलरी आदि की खरीद पर 750 रुपए का कैशबैक भी मिलता है।
एक्सिस बैंक वुमन्स सेविंग्स अकाउंट
महिलाओं को एक्सिस बैंक भी वुमन्स सेविग्स अकाउंट की सुविधा प्रदान करता है, साथ ही वुमन्स सेविग्स अकाउंट में 50 लाख रुपये से कम रकम जमा करने पर 3.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है।
बैंक ऑफ इंडिया स्टार महिला एसबी अकाउंट
महिलाओं को बैंक ऑफ इंडिया स्टार महिला एसबी अकाउंट की सुविधा देता है, स्टार महिला एसबी अकाउंट की सुविधा के लिए महिला का नौकरी पेशा होना आवश्यक होता है। जिससे खाते में प्रति माह सैलेरी ट्रांसफर होती रहे। महिलाओं को पर्सनल एक्सीडेंट और डेथ इंश्योरेंस कवर दिया जाता है, बैंक अपनी तरफ से 5 लाख का प्रीमियम देता है।
इंडस्लेंड बैंक इंडस डीवा सेविंग्स अकाउंट
महिलाएँ को इंडस्लेंड बैंक इंडस डीवा सेविंग्स अकाउंट की सुविधा देता हैं, इंडस डीवा सेविंग्स अकाउंट में महिलाएँ को लॉकर फीस पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाता है, साथ ही इसके अलावा यदि कोई कपल ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना चाहता है, तो भी महिला को पहला एप्लिकेंट रखा जाता है।
एचडीएफसी बैंक वुमन्स सेविंग्स अकाउंट
महिलाओं की आवश्यकताओ को ध्यान में रखते हुए एचडीएफसी बैंक वुमन्स सेविंग्स अकाउंट की सुविधा प्रदान करता है, वुमन्स सेविंग्स अकाउंट बैंक एक्सीडेंटल डेथ कवर पर 10 लाख रुपए साथ ही एक्सीडेंट हॉस्पिटलाइजेशनल पर 1 लाख रुपए तक का कवर देता है। ईजी शॉप डेबिट कार्ड में शॉपिंग करने पर बहुत सारे ऑफर्स मिलते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications