नयी दिल्ली। प्रमुख तीन टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन ग्राहकों के सुविधा के लिहाज से एक से एक शानदार रिचार्ज प्लान पेश कर चुकी हैं। इतना ही नहीं ये तीनों कंपनियां अभी भी कुछ दिन के अंतराल पर नये-नये प्लान पेश कर रही हैं। प्रीपेड प्लान्स की बात करें तो रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के पास ढेर सारे विकल्प हैं। इन्होंने सभी प्रकार के उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार किये हैं। जैसे कुछ लोग सोशल मीडिया पर बहुत समय बिताते हैं तो उनके लिए अधिक डेटा वाले प्लान, जबकि कुछ फोन का उपयोग सिर्फ कॉल करने के लिए करते हैं तो उनके लिए मुफ्त कॉल वाले प्लान। इनमें जियो की बात करें तो कंपनी के तीन प्लान ऐसे हैं जिनमें ढेर सारा डेटा मुफ्त कॉलिंग बेनेफिट भी मिलता है। आइये जानते हैं जियो के इन तीन बेस्ट प्लान के बारे में जिनमें आपको 56 जीबी से लेकर 168 जीबी तक डेटा मिलेगा।
249 रुपये में 56 जीबी डेटा
जियो के इन बेस्ट प्लान में 249 रुपये का रिचार्ज पैक शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जिसमें आपको रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा, यानी टोटल 56 जीबी डेटा। 249 रुपये के प्लान में आपको जियो से जियो अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग मिलेगी। वहीं रोज 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलेंगे। जहां तक जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग की बात है तो इसके लिए 1000 मुफ्त मिनट मिलेंगे, जिससे अधिक अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आपको अलग से टॉप-अप रिचार्ज करना होगा। इस प्लान में जियो ऐप का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
444 रुपये में 112 जीबी डेटा
जियो के 444 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में आपको 56 दिनों तक रोज 2 जीबी डेटा मिलता है, यानी कुल 112 जीबी डेटा। इस प्लान में भी जियो से जियो अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही जियो ऐप का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलेगा। जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 444 रुपये के प्लान में 2000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इससे अधिक अगर आप अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग करना चाहें तो आपको टॉप-अप रिचार्ज करना होगा।
599 रुपये में 168 जीबी डेटा
जियो के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में भी आपको 84 दिन तक रोज 2 जीबी डेटा मिलता है, यानी कुल 168 जीबी डेटा। 599 रुपये के रिचार्ज पर भी आपको पैक की वैलिडिटी तक जियो से जियो अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही जियो ऐप का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 599 रुपये के प्लान में 3000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इससे अधिक अगर आप अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग करना चाहें तो आपको टॉप-अप रिचार्ज करना होगा।
यह भी पढ़ें - जियो, एयरटेल, वोडा ग्राहकों के लिए Google की नयी सर्विस, जानिये यहां
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications