नई दिल्ली। मोदी सरकार की पीएम किसान योजना का शुरू से विरोध करने वाली दिल्ली की आप सरकार ने अचानक विधान सभा चुनाव के पहले अब स्कीम का फायदा अपने राज्य के किसानों को देने का किया है। केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार की स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लागू करने के लिए मंजूरी दे दी है। अब प्रत्येक पात्र किसान को 6,000 रुपये की राशि मिल सकेगी।
फरवरी में लागू की गई थी पीएम किसान योजना
केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना को फरवरी में लोकसभा चुनाव से पहले घोषित किया था। इस योजना के तहत केंद्र सरकार तीन बार में 6000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में डालती है। अभी तक इस स्कीम का फायदा देश के करीब 7 करोड़ किसान ले चुके हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल और दिल्ली सरकार की सरकार ने इस स्कीम का विरोध किया था। लेकिन दिल्ली की आप सरकार के आज के फैसले के बाद अब केवल पश्चिम बंगाल की सरकार ही बची है, जो अपने प्रदेश के किसानों को इस स्कीम का फायदा नहीं दे रही है।
दिल्ली के 11,000 किसानों के नाम भेजे गए
दिल्ली सरकार ने पीएम किसान योजना को लागू करने के साथ ही 11000 किसानों के नाम केन्द्र को भेज दिए हैं। इस स्कीम के प्रभारी और कृषि मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी विवेक अग्रवाल के अनुसार दिल्ली सरकार इस स्कीम को लागू करने पर सहमत है। उसने 11,000 किसानों के नाम पीएम किसान योजना के तहत भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्रालय पीएम किसान योजना का पैसा ट्रांसफर करने के लिए राज्य सरकार की ऑटो-डेबिट मंजूरी का इंतजार कर रही है।
बंगाल के किसान नहीं पा रहे फायदा
विवेक अग्रवाल के अनुसार पूरे देश के किसान इस स्कीम से जुड़े रहे हैं और 6000 रुपये वार्षिक का लाभ ले रहे हैं। उनके अनुसार पश्चिम बंगाल से भी कई किसानों के आवेदन मिले हैं, लेकिन राज्य सरकार ने इस योजना के लिए मंजूरी नहीं दी है, इसलिए उन आवेदनों को प्रॉसेस नहीं किया जा सका है।
अभी तक 7 करोड़ किसानों को मिला है फायदा
इसी साल फरवरी में पीएम किसान योजना को लागू किया गया था। उस वक्त बताया गया था कि इस योजना का लाभ करीब 14 करोड़ किसानों को मिलेगा। लेकिन अभी तक करीब 7 करोड़ किसानों को ही इस योजना का लाभ मिला है। इस योजना के तहत 2000 रुपये की तीन किस्त में साल में साल के दौरान पैसा दिया जाता है। अभी तक करीब 7 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा दिया जा चुका है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
