नई दिल्ली। कल यानी 22 अक्टूबर 2019 को देश की दो बैंक यूनियन हड़ताल पर जा रही है। यह हड़ताल 24 घंटे चलेगी। इससे आशंका कि पूरे देश में बैंकों का कामकाज ठप सा हो जाएगा। दिवाली के त्योहार के ठीक पहले एक दिन की हड़ताल से जहां लोगों को खरीदारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। बैंक यूनियनों ने यह हड़ताल सरकार के 10 बैंकों के विलय के विरोध के लिए बुलाई गई है। वहीं पिछले महीने, अधिकारियों की यूनियनों ने 26 और 17 सितंबर 2019 को देश व्यापी दो दिवसीय बैंक हड़ताल की घोषणा की थी। लेकिन बाद में सरकार के हस्ताक्षेप पर वापस ले लिया गया था।

ये हैं दो बैंक यूनियन
बैंकों की ये दो यूनियनें हैं ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोशिएशन (एआईबीईए) और बैंक इंपलाइज फेडरेशनल ऑफ इंडिया (बीईएफआई)। इन दोनों बैंक यूनियनों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) को नोटिस देकर इस हड़ताल की जानकारी दी है। इस नोटिस के अनुसार यह बैंक यूनियनें 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 23 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगी। वहीं इस हड़ताल को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) ने भी समर्थन दिया है।
एसबीआई में कम होगा हड़ताल का असर
बैंक यूनियनों की इस हड़ताल पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा कि इस हड़ताल का प्रभाव हमारे ऊपर बहुत कम पड़ेगा। इसका सबसे बड़ा कारण है कि एसबीआई के ज्यादातर अधिकारी इन बैंक यूनियनों के सदस्य नहीं हैं। एसबीआई ने कहा है कि हड़ताल में हिस्सा लेने वाले यूनियनों में हमारे बैंक के कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। इसलिए हमारे कामकाज पर हड़ताल का प्रभाव बहुत कम होगा।
यह भी पढ़ें : कैसी सुरक्षा : बैंक में जमा है पैसा, तो ध्यान से पढ़ लें ये खबर
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications