बात करें मुकेश अंबानी की रिलायंस की टेलीकॉम ऑपरेटर जियो की तो दूसरी तिमाही में जबर्दस्त मुनाफा हुआ है।
नई दिल्ली: बात करें मुकेश अंबानी की रिलायंस की टेलीकॉम ऑपरेटर जियो की तो दूसरी तिमाही में जबर्दस्त मुनाफा हुआ है। जी हां जियो ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में 45.4 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ कुल 990 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। बता दें कि कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 681 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हासिल किया था।Reliance Q2 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज को रिकॉर्ड 11,262 करोड़ का मुनाफा ये भी पढ़ें

33.7 फीसदी बढ़ा ऑपरेटिंग रेवेन्यू
दूसरी ओर कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 33.7 फीसदी बढ़कर 12,354 करोड़ रुपए हो गया है, जो वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही के दौरान 9,240 करोड़ रुपए था। वहीं जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान रिलायंस जियो का EBITDA 10.2 फीसदी बढ़कर 5,166 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही में 4,686 करोड़ रुपये रहा था। EBITDA मार्जिन पिछली तिमाही के 40.1 फीसदी के मुकाबले इस तिमाही में यह 41.8 फीसदी रहा है।
जियो बनी दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली डिजिटल सर्विस
अच्छी बात ये है कि जियो 35 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली डिजिटल सर्विस बन गई है। कंपनी के मुताबिक जियो हर माह करीब 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़ रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मकेश अंबानी ने कहा कि जियो सब्सक्राइबर्स और रेवेन्यू के मामले में न सिर्फ भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, बल्कि यह भारत का डिजिटल गेटवे ऑफ इंडिया बन गई है। जियो ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्रति यूजर औसतन 120 रुपए रेवेन्यू हासिल किया, जो कि पिछली तिमाही के मुकाबले 2 रुपए कम है। वहीं 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक जियो सब्सक्राइबर्स की संख्या 35.52 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछली तिमाही में 33.13 करोड़ थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
