आज डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही, दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत स्थिर। ऑयल कंपनियों ने लोगों को महंगाई से राहत देने की कोशिश की है।
नई दिल्ली: आज डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही, दूसरी ओर पेट्रोल की कीमत स्थिर। ऑयल कंपनियों ने लोगों को महंगाई से राहत देने की कोशिश की है। देखा जाए तो पेट्रोल के दाम लगातार चौथे दिन स्थिर रखे गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। वहीं पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। खास बात तो ये है कि डीजल के दाम में दो दिनों में 17 पैसे प्रति लीटर कम किए जा चुके हैं। इस तरह हम ये कह सकते है कि डीजल के दाम में कटौती होना देश के लिए अच्छी खबर है। ताकि महंगाई कम हो सके। Reliance Jio का Q2 मुनाफा 45.4% बढ़कर रहा 990 करोड़ रुपए ये भी पढ़ें

आज फिर पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी देश के चारों महानगरों में वो ही दाम लागू रहेंगे जो मंगलवार को लागू थे। आपको बता दें कि मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई औैर चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27, 75.92, 78.88 और 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आने वाले दिनों में पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती
दूसरी ओर आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.24, 68.60 और 69.43 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौटी के बाद दाम 69.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो डीजल के दाम में आने वाले दिनों में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
