नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा है कि 11 नवंबर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इस कारण 4 से 10 नवंबर के बीच एमएनपी के लिए आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे। ट्राई का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद मोबाइल नंबर को एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर पर बदलने में लगने वाला समय कम हो जाएगा।

अधिकतम पांच दिन का समय लगेगा
ट्राई के एक अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत अगर कोई व्यक्ति एक सेवा क्षेत्र से मोबाइल कंपनी बदलने का आग्रह करता है, तो यह प्रक्रिया दो कामकाजी दिवस में पूरी होगी। वहीं एक सर्किल से दूसरे सर्किल के लिए नंबर पोर्टेबिलिटी के आग्रह को पांच दिन में पूरा करना होगा। नई मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी व्यवस्था में पूरी प्रक्रिया त्वरित और सरल होगी। इसमें प्रक्रिया पूरी होने में कम समय लगेगा जो फिलहाल 7 दिन है। ट्राई ने एक बयान में कहा कि सभी लाइसेंस सेवा क्षेत्र के लिए मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी 4 नवंबर 2019 से शाम 6 बजे से 10 तारीख के लिए आवेदन नहीं दिए जा सकेंगे।
4 नवंबर को 6 बजे से पहले करें आवेदन
ट्राई ने कहा है कि एमएनपी के लिए 6 दिनों की अवधि को नो सर्विस पीरियड घोषित किया गया है। यह अवधि 4 नवंबर को शाम 6 बजे से 10 नवंबर की रात को 11.59.59 बजे तक लागू रहेगी। यह पाबंदी देश के सभी सर्किलों के लिए होगी। एमएनपी के नए नियम 11 नवंबर की मध्यरात्रि से ही लागू हो जाएंगे। मौजूदा व्यवस्था के तहत मोबाइल सब्सक्राइबर यूनिक पोर्टिंग कोड (यूपीसी) जनरेट करके 4 नवंबर को शाम 5 बजकर 59 मिनट और 59 सेकेंड से पहले अपना एमएनपी आवेदन जमा कर सकते हैं। 11 नवंबर को नई व्यवस्था लागू होने के बाद सब्सक्राइबर्स को दोबारा से यूपीसी कोड जनरेड करना होगा। नो सर्विस पीरियड के दौरान को भी यूपीसी जनरेट नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : गोल्ड इंश्योरेंस : इसके बाद नहीं रहती है जेवर लुटने की चिंता
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications