नई दिल्ली। यात्रियों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने के प्रयास के तहत दिल्ली मेट्रो की योजना मार्च 2021 तक सभी 6 कोच वाली ट्रेनों को 8 कोचों में बदलने और उन्हें रेड, येलो व ब्लू लाइन सेवाओं में लगाने की है। वर्तमान में इन 3 लाइनों पर 6 कोच व 8 कोच, दोनों तरह की ट्रेनें चल रही हैं।

120 नए कोच खरीद रहा मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 120 कोच की खरीद कर रहा है। इसके बाद परिवर्तन एक चरणबद्ध तरीके से मार्च 2021 तक पूरा होने की संभावना है।" उन्होंने कहा, "रेड लाइन (लाइन 1) पर 39 छह कोच वाली ट्रेन, येलो (लाइन 2) पर 12 व ब्लू लाइन (लाइन 3-4) पर छह कोच वाली नौ ट्रेन हैं।"
ब्लू और येलो लाइन सबसे व्यस्त कॉरिडोर
ब्लू और येलो लाइन सबसे व्यस्त कॉरिडोर हैं और इस पर ज्यादातर आठ कोच वाले ट्रेनें हैं। हालांकि, अभी भी छह-कोच वाली कुछ ट्रेनें बची हुई हैं और ये पूरी तरह से आठ-कोच ट्रेन सेट में परिवर्तित हो जाएंगी।
मेट्रो की शुरुआत 4 कोच से हुई थी
जब दिल्ली में पहली बार मेट्रो सेवा शुरू हुई थी, उस वक्त मेट्रो ट्रेन केवल 4 कोच की ही हुआ करती थी। लेकिन जैसे ही दिल्ली में मेट्रो सेवा शुरू हुई लोगों ने इसकी सुविधा को देखते हुए इसे तुरंत अपना लिया। देखते देखते ही मेटो में इतनी भीड़ होने लगी की इन ट्रेनों को 6 डिब्बे की करने की मांग होने लगी। यह मांग इतनी जल्द होने लगी की इसके लिए मेट्रो ने तैयारी भी नहीं की थी। लेकिन इसके बाद मेट्रो ने मांग के हिसाब से पहले मेट्रो ट्रेनों को 6 डिब्बे की और फिर 8 डिब्बे की करना शुरू किया। लेकिन सभी ट्रेनें 8 डिब्बों की न होने के कारण अभी भी भारी भीड़ होती है। ऐसे में अब मेट्रो अपने पूरे बेड़े को ही 8 डिब्बे का करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें : रिलायंस जियो फाइबर : सिर्फ कनेक्शन के भरोसे नहीं चलेगा टीवी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
