दिवाली से ठीक पहले बैंकों में हड़ताल रहने की संभवाना है। ऐसे में हो जाएं सावधान, बैंकों में हड़ताल की वजह से हो सकती है कैश की दिक्कत।
नई दिल्ली: दिवाली से ठीक पहले बैंकों में हड़ताल रहने की संभवाना है। ऐसे में हो जाएं सावधान, बैंकों में हड़ताल की वजह से हो सकती है कैश की दिक्कत। दरअसल 10 बैंकों के विलय के विरोध में 22 अक्टूबर को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की है। इस घोषणा से कामकाज प्रभावित हो सकता है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ की ओर से बुलाई गई हड़ताल को भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने भी समर्थन दिया है। वहीं इस हड़ताल के बाद अक्टूबर के आखिरी हफ्ते त्योहार के कारण 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। जरुर पढ़ें: 1 नवंबर से बदल जाएगा बैंकों के खुलने का समय, जान लें आप भी

इस वजह से हो रही बैंकों में हड़ताल
सरकार ने 10 सरकारी बैंकों के विलय से 4 बड़े बैंक बनाने का फैसला किया है। इसी कारणवश बैंक कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। एटक ने 22 अक्टूबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन किया है। एटक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हम अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ द्वारा 22 अक्टूबर को संयुक्त तौर पर बुलाई गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का समर्थन करते हैं। यह हड़ताल सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को विलय कर चार बैंक बनाने के विरोध में बुलाई गई है। यह छह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैंकों को बंद करना है।
सरकार के निर्णय को अनपेक्षित बताया: एटक
जानकारी दें कि एटक ने सरकार के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण और अनपेक्षित बताया। वहीं उन्होंने अपने बयान में कहा गया है कि आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को अब बंद होना होगा। यह सभी अच्छा प्रदर्शन करने वाले बैंक हैं। सभी देश के आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन सभी का अपना इतिहास है और समय के साथ ये इतने बड़े बैंक बने हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications