नई दिल्ली। देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में 27 अक्टूबर को दीवाली के मौके पर 1 घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र होगा। शेयर बाजारों ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है। इस सर्कुलर के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र शाम सवा छह बजे शुरू होगा और यह सवा सात बजे तक चलेगा। इस दौरान शेयर बाजार में उसी तरह ट्रेडिंग होगी, जैसे आम दिनों के दौरान होती है। एनएसई ने कहा कि दिवाल मुहूर्त कारोबार में किए गए सभी ट्रेड का निपटान होगा।

क्यों होता है मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन
दीवाली के दिन नए संवत की शुरुआत होती है। यह ऐसा ही जैसे 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत माना जाता है। संवत एक हिंदू कैलेंडर वर्ष है, जिसमें कारोबारियों की मान्यता है कि उनके कारोबार के हिसाब से यह शुभ दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि मूहूर्त कारोबार करना पूरे वर्ष समृद्धि और संपत्ति के लिहाज से शुभ होता है। मुहूर्त ट्रेडिंग के ठीक अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को दीवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
काफी पुरानी है परंपरा
शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा काफी पुरानी है। यह उस समय से होती आ रही है, जब कंप्यूटर नहीं थे। इस दिन कारोबार अपने रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों को बदलते थे। यानी बीते साल का जो भी कारोबार होता था, उसका रजिस्टर अलग रख दिया जाता था, और नए वित्तीय साल के लिए नया रजिस्टर तैयार किया जाता था। इसी नए रजिस्टर की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान पूजा की जाती थी, और नई ट्रेडिंग का हिसाब किताब दर्ज किया जाता था। इसीलिए कारोबारियों के लिए यह काफी शुभ माना जाता है। हालांकि अब कंप्यूटर आ गए हैं, लेकिन कारोबार अभी भी यह पूजा करते हैं। कई कारोबारी अपने कंप्यूटर की ही पूजा इस दौरान करते हैं।
यह भी पढ़ें : बच्चे के नाम 1400 रु से शुरू करें बचत, हो जाएगा करोड़पति
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
