नई दिल्ली। अगर आप बच्चे के कॅरियर के लिए ज्यादा चिंता करते हैं, तो केवल 1400 रुपये महीने का निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर आप 1400 रुपये का निवेश बच्चे के जन्म देते ही शुरू कर देंगे, तो बच्चे के 25 साल के होने पर उसके पास करीब 1 करोड़ रुपये होगा। वित्तीय बाजार के जानकारों के अनुसार ज्यादा पैसा किसी के पास नहीं होता है। अक्सर ऐसे में लोग सोचते हैं कि जब उनके पास ठीक ठाक पैसा होगा तो वे बचत की तरफ ध्यान देंगे। लेकिन यह सही सोच नहीं है। इसकी जगह आपके पास अगर कम पैसा है तो भी आपको थोड़े-थोड़े पैसे की बचत शुरू कर देना चाहिए। अगर थोड़ा-थोड़ा पैसा हर माह बचाया जाता है तो यह कुछ साल में यह काफी बड़ी रकम बन जाता है।
इसके लिए अपनाए स्टेपअप निवेश प्लानिंग
अगर आपके पास इस वक्त कम पैसा है तो आप स्टेपअप निवेश प्लान अपना सकते हैं। स्टेपअप निवेश प्लान में कम पैसे से निवेश की शुरुआत होती है। बाद में अपनी क्षमता के अनुसार इसमें निवेश को बढ़ाया जाता है। इस तरह की स्टेपअप वित्तीय प्लानिंग के माध्यम से कम पैसों से भी बड़ा फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है।
ऐसे करें बच्चे के नाम पर निवेश की प्लानिंग
बच्चे के नाम पर जन्म लेते ही अगर निवेश शुरू किया जाए तो 25 साल की उम्र में बच्चा करेाड़पति हो जाएगा। यानी 25 साल तक निवेश चलता रहेगा। लेकिन अगर बच्चे के जन्म लेते ही आप यह निवेश शुरू नहीं कर पाएं हैं, तो चिंता की बात नहीं है। अगर बच्चा 5 साल का हो गया है तो भी यह निवेश प्लान अपनाया जा सकता है। ऐसे में 5 साल के बच्चे के नाम पर अगर निवेश शुरू कर रहे हैं, तो उसे बच्चे की 30 साल की उम्र तक चलाएं। इस प्रकार यह निवेश 25 साल तक चलता रहेगा। अगर निवेश 25 साल तक चलता रहेगा, तो 1400 रुपये से शुरू किया गया यह निवेश 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
अप पहले बच्चे के नाम पर 1400 रुपये का निवेश शुरू करें। बाद में इस निवेश में हर साल 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते जाएं। इस बढ़ोत्तरी का मतलब है कि पहले साल का 1400 रुपये का निवेश अगले साल 1610 रुपये का कर दें। इसी प्रकार आगे के सालों में इसे बढ़ाते जाएं। इस निवेश पर अगर 12 फीसदी का रिटर्न भी मिले तो 25 साल में यह 1 करोड़ रुपए हो जाएगा।
कहां मिलेगा अच्छा रिटर्न
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार अगर निवेश लम्बे समय के लिए किया जा रहा है तो म्यूचुअल फंड में अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। यहां पर अच्छी योजनाओं ने लम्बे समय में 15 फीसदी के ऊपर भी रिटर्न दिया है। ऐसे में 20 से 25 साल के निवेश में 12 फीसदी का रिटर्न आसानी से पाया जा सकता है।
कैसे तेजी से बढ़ता है निवेश
अंश फायनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट के डायरेक्टर दिलीप कुमार गुप्ता के अनुसार छोटा-छोटा निवेश भी काफी बड़ा बन जाता है। इस बात को समझना काफी से आसान है। हालांकि लोगों को इस बात का भरोसा नहीं होता है। इसे जो लोग आरडी जानते हैं वह समझ सकते हैं। कैसे थोड़ा थोड़ा जमा किया पैसा तेजी से बढ़ता है। ऐसे निवेश में एक समय ऐसा भी आता है जब आप हर माह कम पैसा जमा कर रहे होते हैं, और उससे ज्यादा पैसा रिटर्न के रूप में मिल रहा होता है। स्टेपअप निवेश प्लानिंग में निवेश पांचवे साल में 1.5 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा हो जाता है। यह निवेश 10वें साल में बढ़कर 5 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा हो जाता है। 15वें साल में यह निवेश 16 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा हो जाता है। 20वें साल में यह बढ़कर 42 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है। वहीं अंत में 25 साल में यह निवेश 1 करोड़ रुपये का हो जाता है।
कैसे काम करती है स्टेपअप निवेश प्लानिंग
1400 रुपये से शुरू करें निवेश की शुरुआत
हर साल इस निवेश में करें 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी
अगर इस पर मिले 12 फीसदी का रिटर्न
ऐसे में 25 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम
1. मोतीलाल ओसवाल नॉस्डाक 100 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ने दिया है 5 साल में 18.60 फीसदी का रिटर्न।
2. एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने दिया है 5 साल में 16.87 फीसदी का रिटर्न।
3. मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड - रेगुलर प्लान ने दिया है 5 साल में 16.19 फीसदी का रिटर्न।
4. आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने दिया है 5 साल में 15.60 फीसदी का रिटर्न।
5. इंवेसको इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने दिया है 5 साल में 14.68 फीसदी का रिटर्न।
6. आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंडिया जेनेक्स्ट फंड ने दिया है 5 साल में 14.44 फीसदी का रिटर्न।
7. मोतीलाल ओसवाल मल्टीकैप 35 फंड ने दिया है 5 साल में 14.34 फीसदी का रिटर्न।
8. फ्रैंकलिन इंडिया फीडर फ्रेंकलिन यूएस अपॉर्चुनिटीज फंड ने दिया है 5 साल में 14.33 फीसदी का रिटर्न।
9. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने दिया है 5 साल में 14.20 फीसदी का रिटर्न।
10. एक्सिस फोकस्ड 25 फंड ने दिया है 5 साल में 14.12 फीसदी का रिटर्न।
नोट : म्युचुअल फंड स्कीम का रिटर्न 15 अक्टूबर 2019 तक है।
(नोट-निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गई हैं। कृपया अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए किसी भी तरह की सलाह की जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।)
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Edelweiss Nifty REITs NFO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले ये बातें जरूर समझें

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications