अगर आप भीम एप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। क्योंकि मोदी सरकार 5 दिन बाद भीम ऐप यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है।
नई दिल्ली: अगर आप भीम एप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। क्योंकि जल्द ही 5 दिन बाद मोदी सरकार भीम ऐप यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है। दरअसल, मोदी सरकार 21 अक्टूबर को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित भीम ऐप का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेगी। इस नए अपडेटेड वर्जन में यूजर्स एक साथ कई बैंक खातों को लिंक कर सकते हैं। जरुर पढ़ें: 1 नवंबर से बदल जाएगा बैंकों के खुलने का समय, जान लें आप भी

ऐप से जुड़ेंगे ये नए फीचर
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक भीम 2.0 सरकार का प्रमुख यूपीआई ऐप है। इसमें सरकार 4 नए फीचर जोड़ रही है, जिसमें एक ऑटो बिल, कई भाषाओं को सपोर्ट, आईपीओ और कई बैंक अकाउंट को एक साथ जोड़ने की सुविधा मिलेगी। जैसा कि आप इस बात से पूरी तरह अवगत होंगे कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत पीएम मोदी ने कैश लेन-देन को कम करने के लिए 30 दिसंबर 2016 को भीम ऐप लॉन्च किया था। पीएम मोदी ने तब कहा था कि इस समय कारोबार नोटों और सिक्कों के जरिए होता है, एक दिन ऐसा आएगा कि सभी व्यावसायिक ट्रांजेक्शन भीम ऐप के जरिए किए जाएंगे।
10 दिन में ही 1 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
भीम ऐप को लॉन्च करते ही बड़ी सफलता मिलती दिखी थी। इसे लोगों ने काफी इस्तेमाल भी किया। करीब 10 दिन में ही 1 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था। लेकिन भीम ऐप को उस तरह सफलता नहीं मिली, जो पेटीएम ने करके दिखा दिया। यहां तक भीम ऐप में ट्रांजेक्शन भी बहुत कम होने लगे। भीम ऐप से प्रत्येक बैंक ट्रांजेक्शन की मात्रा 38,000 से भी कम हो गई और भीम ऐप के जरिए प्रति बैंक ट्रांजेक्शन की कुल राशि 68.06 करोड़ रुपये से 18 फीसदी घटकर 55.88 करोड़ रुपये रह गई। इसी कारण अब सरकार ने फैसला लिया कि इसमें कुछ खास अतिरिक्त फीचर जोड़कर लोगों के बीच इसे आकर्षक बनाया जाए। जिससे मार्केट में भीम ऐप एक सफलता की कहानी गढ़ सके। फिलहाल भीम ऐप के ये खास फीचर मार्केट में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
