नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उम्मीद है कि देश को आर्थिक सुस्ती से उबारने में कृषि क्षेत्र का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने से खरीफ फसलों की पैदावार बढ़ेगी जिससे अर्थव्यवस्था की सेहत सुधरेगी। मानसून इस साल मेहरबान रहा है, जिससे खरीफ ही नहीं रबी फसलों की बुवाई का क्षेत्र बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इसका संकेत देश के कृषि वैज्ञानिकों ने भी दी है। लिहाजा, राजनेता आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था की सेहत सुधरने की उम्मीद कर रहे हैं।

शाह ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "ईश्वर की कृपा से इस साल देश में मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई जिससे खरीफ सीजन के फसलों की पैदावार बढ़ेगी और कुछ ही दिनों खरीफ की नई फसल बाजार में आने वाली है। मेरा अंदाजा है कि खरीफ की अच्छी फसल के कारण लगभग 6 लाख करोड़ का नया ब्लड (इनफ्लो) बाजार में आएगा।" शाह ने यह बात आर्थिक सुस्ती से उबरने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही।
उन्होंने कहा, "देश की आर्थिक सुस्ती को सिर्फ भारत के तुलनात्मक आंकड़ों से नहीं आंकना चाहिए, बल्कि इसे वैश्विक परिदृश्य में देखा जाना चाहिए क्योंकि पूरी दुनिया मंदी के दौर से गुजर रही है जिससे भारत अछूता नहीं रह सकता है।"
उन्होंने कहा कि मंदी आने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 महीने के भीतर देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर इस संबंध में अनेक लोगों से सुझाव लिए है और उन्होंने अधिकारियों के साथ श्रेणीबद्ध बैठकें की हैं। शाह ने कहा, "इसके बाद वह मंदी का सामना करने के लिए 5 अलग-अलग पैकेज लेकर देश के सामने आई हैं।" उन्होंने कहा, "वित्तमंत्री द्वारा उठाए गए एक के बाद एक कदम और खरीफ फसलों की अच्छी पैदावार से मैं देख रहा हूं कि मंदी से निकलने का रास्ता मिलेगा।"
हरियाणा के करनाल स्थित भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि मानसून के दौरान अच्छी बारिश आने वाले दिनों में रबी सीजन के फसलों की भी अच्छी पैदावार रह सकती है।
यह भी पढ़ें : गोल्ड इंश्योरेंस : इसके बाद नहीं रहती है जेवर लुटने की चिंता
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
