टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया ने किया मोटर्स के साथ भारत में साझेदारी की है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया ने किया मोटर्स के साथ भारत में साझेदारी की है। इस समझौते की मदद से किया मोटर्स की एसयूवी सेल्टॉस में कनेक्टेड (इंटरनेट से जुड़ी) कार सेवाओं के लिए इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत वो किया मोटर्स की 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स'(आईओटी) कारोबारी सेवाओं के समाधान और कई सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इसमें मैप और रियल टाइम में ट्रैफिक जानकारी शामिल है। एक से ज्यादा बैंक अकाउंट वाले रहें सावधान, रखें इन बातों का ध्यान ये भी पढ़ें

घरेलू बाजार में मजबूत पकड़ बनाने में मिलेगा मदद
वहीं कंपनी ने कहा कि कंपनी की वाहनों के लिए आईओटी समाधान की विशेषज्ञता किया को घरेलू बाजार में मजबूत पकड़ बनाने में मदद करेगी। इसके लिए कंपनी ई-सिम को वॉयस, 3जी या 4जी, एसएमएस और सुरक्षित एपीएन सेवाओं का एकीकृत समाधान पेश करेगी। इस मौके पर कंपनी के मुख्य कारोबारी अधिकारी निक ग्लिडॉन ने कहा कि कनेक्टेड कार जो भारतीय बाजार में नया और महत्वाकांक्षी विचार है, अब हकीकत में तब्दील हो चुका है। SBI में खोलें बेटी के नाम ये स्पेशल खाता, मिलेगा खूब फायदा ये भी पढ़ें
सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-एसयूवी
दूसरी ओर बता दें कि किया मोटर्स इंडिया के उपाध्यक्ष एवं बिक्री एवं विपणन प्रमुख मनोहर भट ने कहा कि इस साझेदारी से कंपनी को उसकी सेल्टॉस में बाधारहित इंटरनेट सेवा अनुभव कराने में मदद मिलेगी। बता दें कि सेल्टॉस इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-एसयूवी बन गई है और लोग इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं। सितंबर का महीना इसके लिए और भी अच्छा रहा है और इसने बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़ दिया है। किआ ने सेल्टॉस की 7,754 यूनिट्स बेची हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
