नई दिल्ली। कुछ साल पहले ही काफी शान से लांच की गई टाटा मोटर्स की कार नैनो कार को इस साल खरीदार नहीं मिल रहे हैं। पिछले 9 महीनों में देश में केवल 1 नौनो कार बिकी है। यही नहीं कंपनी ने इस दौरान एक भी नैनो कार का उत्पादन भी नहीं किया है। जब टाटा नैनो कार लांच की गई थी, तो उस समय माना जा रहा था कि यह दुनिया की सबसे सस्ती कार है। लेकिन यह कार लांचिंग के साथ अजीब-अजीब से विवादों में फंसती रही और कुछ ही साल में यह हाल है कि इस कार को देश में खरीदार नहीं मिल रहे हैं। हालांकि टाटा मोटर्स की तरफ से इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि उसने नैनो का उत्पादन बंद कर दिया गया है। नैनो को मार्च 2009 में जब लांच किया गया था, उस वक्त इसकी कीमत एक्स फैक्ट्री 1 लाख रुपये घोषित की गई थी।

शेयर बाजार को दी कंपनी ने जानकारी
देश की लिस्टेट कंपनियों को शेयर बाजार को रह बात की जानकारी दी जाती है। इसे रेग्युलेटरी फाइलिंग कहा जाता है। टाटा मोटर्स की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस साल सितंबर में डोमेस्टिक मार्केट में नैनो का कोई उत्पादन नहीं हुआ है। वहीं इस दौरान नैनो की बिक्री भी नहीं हुई है। इस प्रकार यह लगातार नौवां महीना है जब नैनो की बिक्री नहीं हुई है। इस जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स ने पिछले साल जनवरी से सितंबर तक297 यूनिट नैनो का ही उत्पादन किया।
सिंगूर में हुआ था विवाद
नैनो का उत्पादन शुरू होने के पहले विवाद शुरू हो गया था। शुरुआत में टाटा मोटर्स इसका कारखाना पश्चिम बंगाल के सिंगूर में लगा रही थी। लेकिन बाद में इसका विरोध शुरू हो गया। यह विरोध एक समय हिंसक हो गया। बाद में कंपनी को सिंगूर से हटना पड़ा और बाद में यह कारखाना गुजरात में लगाया गया।
यह भी पढ़ें : बिना खरीदे भी ले सकते हैं कार, नामी कंपनियों का नया ऑफर
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications