नई दिल्ली। आप चाहते हैं कि आपके पास कार हो, लेकिन खरीदने की स्थिति नहीं है, तो आप क्या करेंगे। उत्तर न में हो सकता है, लेकिन न करने से पहले बाजार में नए आने वाले विकल्पों पर गौर कर लें। नई कारों की घटती बिक्री के बाद अब ज्यादातर बड़ी कंपनियों ने पर्सनल लीज प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस प्रोगाम के तहत आप अपनी मनपसंद कार को कंपनी से बिना खरीदे ही ले सकते हैं। यही नहीं साथ में आपको मेनटेनेंस सर्विस भी मिलेगी। पर्सनल लीज प्रोग्राम के तहत ह्यूंदै, महिंद्रा, स्कोडा और फिएट जैसी कंपनियों ने कार देना शुरू कर दिया है। कार कंपनियों की देखादेखी एक स्कूटर बनोन वाली कंपनी भी इस मैदान में कूद पड़ी है।

मारुति को छोड़ ज्यादातर कंपनियों ने अपनाया पर्सनल लीज प्रोग्राम
देश की ज्यादातर कंपनियों ने कारों के लिए पर्सनल लीज प्रोग्राम को अपनाया हुआ है। ह्यूंदै ने अपने सभी मॉडल्स को लीज पर देना शुरू कर दिया है। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसकी शुरुआत अपने एसयूवी वाहनों से की है। कंपनी के सभी एसयूवी लीजिंग ऑप्शन के तहत लिए जा सकते हैं।
ह्यूंदै सभी मॉडल दे रही लीज पर
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) का कहना है कि लोग उनकी किसी भी कार को पर्सनल लीज प्रोग्राम के तहत ले सकते हैं। कंपनी का मानना है कि पर्सनल लीज प्रोग्राम में काफी संभावनाएं हैं। कंपनी अपनी कारें नौकरीपेशा, प्रोफेशनल्स, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज, कॉरपोरेट्स और पब्लिक सेक्टर कंपनियों को लीज पर दे रही है। कंपनी यह सुविधा एएलडी ऑटोमोटिव इंडिया के सहयोग से दे रही है। कंपनी का कहना है कि उसकी इस स्कीम में लोगों को कार खरीदने से कम लागत आती है। कंपनी के अनुसार जो लोग हर 3 या 4 साल में कार बदल लेते हैं उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।
जानिए क्रेटा कितने दिनों के लिए कितने में मिलेगी
-5 साल के ली जाए ह्यूंदै की एसयूवी क्रेटा
-हर माह कंपनी को देना होगा 17,642 रुपये
-इसमें रोड टैक्स और जीएसटी भी शामिल
-बैंक से लोन लेकर देते किस्त तो आती हर माह 18,901 रुपये की किस्त
-इससे पहले देना पड़ता 2.73 लाख रुपये का डाउन पेमेंट
महिंद्रा एसयूवी दे रही लीज पर
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुरुआत में अपने एययूवी वाहनों को लीज पर देना शुरू किया है। कंपनी लीज पर गाड़ियां लेने वालों को कम या जीरो डाउनपेमेंट पर वाहन देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा साथ में मेनटेनेंस सर्विस भी उपलब्ध कराती है।
स्कूटर भी मिल रहा लीज पर
अथर एनर्जी ने बैटरी से चलने वाले अपने स्कूटर को लीज पर देने का ऑप्शन शुरू किया है। अभी दो पहिया वाहन के बाजार में इसकी शुरुआत हुई है, लेकिन बड़ी कंपनियां भी इस मॉडल पर अपने वाहनों की खपत बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं।
ये है स्कूटर की लीज का विवरण
-अथर 450 स्कूटर 3 साल के लिए लिया जा सकता है लीज पर
-हर माह देना होगा 2,500 रुपये
-डाउनपेमेंट के रूप में जमा कराए गए 75,000 रुपये 3 साल पूरा होने पर मिल जाएंगे वापस
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications