देश भर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है।
नई दिल्ली: देश भर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। नवरात्रि से शुरू हुआ यह सीजन दिवाली, छठ पूजा के बाद भी दिसंबर महीने तक चलता रहेगा। इस त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों को बेहतरीन और किफायती खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एसबीआई ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड ईएमआई की सुविधा को लॉन्च किया है। SBI में खोलें बेटी के नाम ये स्पेशल खाता, मिलेगा खूब फायदा ये भी पढ़ें
ग्राहक 1500 से अधिक शहरों में प्रोडक्ट खरीद सकते
इस सर्विस के तहत कंज्यूमर मिनिमम 6 महीने से 18 महीने तक ईएमआई अवधि का विकल्प चुन सकते हैं। ग्राहक 1500 से अधिक शहरों में 40,000 से ज्यादा ऐसे व्यापारियों और दुकानों के माध्यम से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट खरीद सकते हैं, जिनके यहां पाइन लैब्स ब्रांडेड पीओएस मशीनें लगी हैं। इन मशीनों की कुल संख्या 4.5 लाख से अधिक है।
त्योहारी सीजन में सुखद खरीदारी का मिलेगा अनुभव
एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, 'हमें अपने ग्राहकों के लिए इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने की खुशी है ताकि उन्हें इस त्योहारी सीजन में सुखद खरीदारी का अनुभव हो सके। डेबिट कार्ड ईएमआई सुविधा से ग्राहकों के लिए मासिक किस्तों पर उपभोक्ता टिकाऊ उत्पाद खरीदना और आसान हो जाएगा।
फिलहाल पूरी रकम चुकाए बिना वे विभिन्न व्यापारियों और दुकानों के माध्यम से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे। ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि के लिए एसबीआई की निरंतर प्रतिबद्धता के साथ, हमारा मानना है कि इस नए उत्पाद की शुरुआत के माध्यम से बैंक परेशानी मुक्त खरीद और पेपरलेस लोन की पेशकश करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है।
ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे
वहीं इस सर्विस का उपयोग करते समय ग्राहक जो कुछ और प्रमुख लाभ मिलते हैं, वे हैं जीरो डॉक्यूमेंटेशन, कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं, ब्रांच विजिट की जरूरत नहीं, इंस्टेंट डिस्पर्सल और चुनिंदा ब्रांडों पर शून्य लागत वाली ईएमआई की सुविधा। इस सुविधा का लाभ मौजूदा बचत बैंक खाते की परवाह किए गए बिना एक मिनट से भी कम समय में लिया जा सकता है। लेनदेन पूरा होने के एक महीने के बाद ईएमआई की शुरुआत होगी।
एसएमएस भेजकर अपनी एलिजिबिलिटी जांच सकते
बता दें कि वित्तीय और क्रेडिट हिस्ट्री वाले सभी ग्राहक लोन प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। ऐसे ग्राहकों को बैंक द्वारा एसएमएस और ईमेल के माध्यम से नियमित तौर पर संदेश भेजा जा रहा है। एलिजिबिलिटी की जांच करने के लिए, ग्राहक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 567676 पर DCEMI लिखकर एक एसएमएस भी भेज सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग पर भी है ये ऑप्शन
हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग में ईएमाई से पेमेंट करने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन यह ऑप्शन केवल क्रेडिट कार्ड पर ही मिलता है। लेकिन कुछ ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने डेबिट कार्ड से पेमेंट करने भी ईएमआई का ऑप्शन दिया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
