नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर एक लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। एचडीएफसी बैंक के एमकैप में सबसे ज्यादा 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गयी है। एचडीएफसी बैंक के अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण घटा है। वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और आईटीसी के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई है।

अब इतना है कंपनियों का मार्केट कैप
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,198.62 करोड़ रुपये घटकर 6,50,446.47 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का एम-कैप 22,866.93 करोड़ रुपये गिरकर 2,67,265.32 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का पूंजीकरण 15,624.6 करोड़ घटकर 2,98,413.27 करोड़ रुपये रह गया। इसी प्रकार, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 14,287.76 करोड़ रुपये कम होकर 4,20,774.52 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी का एमकैप 10,178.84 करोड़ रुपये गिरकर 3,41,349.33 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस का एम-कैप 9,437.91 करोड़ घटकर 2,26,309.37 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 824.08 करोड़ रुपये कम होकर 8,28,808.67 करोड़ रुपये रह गया।
इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 8,236.49 करोड़ रुपये उछलकर 7,79,989.45 करोड़ रुपये और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 4,681.59 करोड़ रुपये बढ़कर 3,40,704.24 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का एम-कैप 5,344.62 करोड़ रुपये चढ़कर 3,16,069.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस पहले पायदान पर रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान है।
यह भी पढ़ें : रिलायंस जियो : ये हैं भरपूर डेटा वाले प्लान, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
