नई दिल्ली। अगर आप ज्यादा डेटा खर्च करते हैं, तो रिलायंस जियो के कई प्लान आपके लिए बड़े काम के हैं। जियो के पास ऐसे लोगों के लिए कई खास डेटा प्लान है। इसमें सबसे अच्छा प्लान है 799 रुपये का। इस प्लान में कंपनी रोज 5जीबी का डेटा दे रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा के अलावा रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मुफ्त में मिलती है। लेकिन अगर आप कम पैसों में भी ज्यादा डेटा चाहते हैं तो ऐसे प्लान भी रिलायंस जियो के पास उपलब्ध हैं। आइये जानते हैं कि यह कौन से डेटा प्लान हैं।
रोज मिलेगा 4जीबी डेटा
रिलायंस जियो के पास रोज 4जीबी डेटा का प्लान भी है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल फ्री हैं। इस प्लान में वैलिडिटी 28 दिन के लिए मिलती है। जहां तक रेट की बात है तो यह प्लान 509 रुपये में दिया जा रहा है। इस प्लान में भी 100 एसएमएस रोज फ्री की सुविधा भी दी जा रही है।
रिलायंस जियो का रोज 3जीबी डेटा वाला प्लान
रिलायंस जियो के पास रोज 3जीबी डेटा प्लान भी मौजूद है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी देता है। जहां तक रेट की बात है तो यह 299 रुपये में दिया जा रहा है। इस प्लान में 3जीबी डेटा रोज के अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस फ्री में मिलते हैं।
रिलायंस जियो का रोज 2जीबी डेटा वाला प्लान
रिलायंस जियो के पास रोज 2जीबी डेटा वाला प्लान भी उपलब्ध है। यह प्लान 198 रुपये में दिया जा रहा है, जिसकी 28 दिन की वैलिडिटी है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलती है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस भी फ्री में दिए जाते हैं।
रोज 2जीबी डेटा ज्यादा लम्बी वैलिडिटी के साथ
अगर आप रोज 2जीबी डेटा चाहते हैं, लेकिन इसके साथ लम्बी वैलिडिट चाहते हैं, तो रिलायंस जियो के पास ऐसा प्लान भी मौजूद है। कंपनी यह प्लान 398 रुपये में दिया जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिन की है। वहीं रोज इस प्लान में 100 एमएसएस मुफ्त में दिए जा रहे हैं। इस प्लान में कंपनी जियो ऐप का फ्री एक्सेस भी दे रही है।
रिलायंस जियो के अन्य प्लान
-84 दिनों की वैलिडिटी के लिए 498 रुपये का प्लान। इसमें 126जीबी डेटा मिल रहा है।
-548 रुपये में 91 दिन की वैलिडिटी के साथ 136.5GB डेटा प्लान।
-149 रुपये में 42जीबी डाटा प्लान। इसकी वैलिडिटी 28 दिन और रोज मिलेगा 1.5जीबी डेटा मिलेगा।
-349 रुपये में रोज 1.5जीबी डेटा का प्लान। इसकी वैलिडिटी 70 दिन और साथ में कॉलिंग फ्री।
-449 रुपये का प्लान। इसमें रोज 1.5जीबी डेटा मिल रहा। इसकी वैलिडिटी 3 महीने की।
-1699 रुपये का प्लान। इसमें रोज 1.5जीबी डेटा मिल रहा। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64केबीपीएस की मिलती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications