नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के आईपीओ निवेश का आज यानी 3 अक्टूबर 2019 को अंतिम मौका है। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 315 रुपये से 320 रुपय के बीच तय किया है। निवेशक न्यूनतम 40 शेयर के आवेदन कर सकते हैं। अगर आप रेलवे कर्मचारी या रिटेल निवेशक हैं तो आईआरसीटीसी के आईपीओ में आपको 10 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। आईआरसीटीसी की योजना इस योजना से अधिकतम 645 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ के तहत कंपनी 2.01 करोड़ शेयर बेच रही है।

कई गुना भर चुका है आईपीओ
अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार आईआरसीटीसी का आईपीओ करीब 5 गुना भर चुका है। इसका मतलब हुआ कि कंपनी के शेयर की भारी मांग है। ऐसे आईपीओ आमतौर पर निवेशकों को लाभ देते हैं। ब्रोकरेज कंपनी शेयरखान के उपाध्यक्ष मृदुल कुमार वर्मा के अनुसार इस आईपीओ में निवेशकों को भाग लेना चाहिए। यह अच्छी कंपनी है, जो निवेशकों को फायदा देगी।
आईआरसीटीसी का कामकाज
आईआरसीटीसी रेलवे की एक ही कंपनी है। इसका काम रेलवे के ऑनलाइन टिकट बेचने का है। इसके अलावा आईआरसीटीसी होटल, कैटरिंग, टूरिज्म और रेल नीर पानी बेचने का काम भी करती है।
-आईआरसीटीसी की आय में इंटरनेट टिकटिंग का हिस्सा 12 फीसदी हिस्सा
-आईआरसीटीसी की आय में कैटरिंग का हिस्सा 55 फीसदी हिस्सा
-आईआरसीटीसी की आय में पैकेज्ड ड्रिंकिंग पानी का हिस्सा 9 फीसदी
-आईआरसीटीसी की आय में ट्रेवल और टूरिज्म का किस्सा 24 फीसदी
-आईआरसीटीसी पर रोजाना 72 लाख लॉगिन होते
-आईआरसीटीसी के पास 10 रेल नीर के प्लांट
आईआरसीटीसी का बिजनेस मॉडल यूनिक होने के साथ ही किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं
-आईआरसीटीसी पर कोई कर्ज नहीं है
आईआरसीटीसी की आय
-आईआरसीटीसी को वित्त वर्ष 2017 में 1535 करोड़ रुपये की आय हुई
-आईआरसीटीसी को वित्त वर्ष 2018 में 1470 करोड़ रुपये की आय हुई
-आईआरसीटीसी को वित्त वर्ष 2019 में 1867 करोड़ रुपये की आय हुई
आईआरसीटीसी का मुनाफा
-वित्त वर्ष 2017 में 229 करोड़ रुपये
-वित्त वर्ष 2018 में 220 करोड़ रुपये
-वित्त वर्ष 2019 में 272 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें : ये है एलआईसी की सबसे सस्ती पॉलिसी, जानें फायदे
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
