नई दिल्ली। उपभोक्ताओं के पास अब अपनी शिकायतें दर्ज करने के लिए एक और माध्यम होगा। केंद्र सरकार उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण के मकसद से एक 'कंज्यूमर एप' शुरू करने जा रही है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान मंगलवार को अपने मंत्रालय के बहुप्रतीक्षित 'कंज्यूमर एप' का लोकार्पण करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि उपभोक्ता अपनी कोई भी शिकायत इस एप पर दर्ज करवा सकते हैं और उस पर हो रही कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ले सकते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के लिए मंत्रालय ने नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (एनसीएच) भी बनाई है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी विभिन्न प्रकार की शिकायत करते हैं और उन शिकायतों का निपटारा किया जाता है। विभिन्न उत्पादों और सेवाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए एनसीएच के माध्यम से उपभोक्ताओं का मागदर्शन किया जाता है और उन्हें कंपनी और विनियामक प्राधिकरणों से जुड़ी सूचना प्रदान की जाती है। इस हेल्पाइन से उपभोक्ताओं को चूककर्ता सेवा प्रदाता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने में मदद मिलती है साथ ही उपभोक्ताओं को उनके अधिकार और जिम्मेदारी से भी अवगत कराया जाता है।
यह भी पढ़ें : Consumer Forum : दुकानदार ने ठगा है तो ऐसे वसूले पाई-पाई
जानिए उपभोक्ता हेल्पलाइन का नंबर
ग्राहकों को देश में उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसे राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन भी कहा जाता है। यह नंबर 1800-11-4000 है, जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अगर लोग चाहें तो एसएमएस के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
शिकायतों के निपटारे का समय तय
अब उपभोक्ताओं की शिकायतों के निपटारे की समयसीमा भी तय की गई है। जिस कम्पनी या सरकारी विभाग या एजेंसी के खिलाफ शिकायत होगी, उसको इसे 90 दिनों में निपटाना होगा।
यह भी पढ़ें : Consumer Commission : देशभर में दुकानदार नहीं मांग सकते थैले के लिए पैसा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
