वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का 5 अक्टूबर को कॉमर्शियल रूप से शुरू हो जाएगी।
नई दिल्ली: वैष्णो देवी की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का 5 अक्टूबर को कॉमर्शियल रूप से शुरू हो जाएगी। बता दें कि इसके लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी रेलवे ने रविवार को दी। गृह मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। हाई स्पीड ट्रेन चलने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से कम होकर 8 घंटे रह जाएगा। 1 अक्टूबर से ये 10 बड़े बदलाव आपकी जेब पर असर डालेंगे ये भी पढ़ें
जानें कितना है वंदे भारत का किराया
- रेलवे ने दिल्ली-कटरा वंदे भारत में भी ‘डायनामिक फेयर' लागू नहीं किया है।
- दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में भी यह किराया प्रणाली लागू नहीं है।
- वहीं नई दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत का न्यूनतम किराया 1630 रुपये (बेस फेयर 1,120 रु + रिजर्वेशन चार्ज 40 रु + सुपरफास्ट चार्ज 45 रु + कुल जीएसटी 61 रु + केटरिंग चार्ज 364 रु ) है और अधिकतम किराया 3015 रुपये (बेस फेयर 2,337 रु + रिजर्वेशन चार्ज 60 रु + सुपरफास्ट चार्ज 75 रु + कुल जीएसटी 124 रु + केटरिंग चार्ज 419 रु ) है।
- जबकि कटरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत का किराया मिनिमम 1570 रुपये (बेस फेयर 1,116 रु + रिजर्वेशन चार्ज 40 रु + सुपरफास्ट चार्ज 45 + कुल जीएसटी 61 रु + केटरिंग चार्ज 308 रु ) और मैक्सिमम 2965 रुपये (बेस फेयर 2,337 रु + रिजर्वेशन चार्ज 60 रु + सुपरफास्ट चार्ज 75 रु + कुल जीएसटी 124 रु + केटरिंग चार्ज 369रु ) होगा।
इन 3 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
जानकारी दें कि ट्रेन नंबर 22439 दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी। यह दिल्ली से कटरा के रास्ते में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। इसके बाद उसी दिन ट्रेन नंबर 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
ध्यान दें: मंगलवार को नहीं होगा सफर
आपको बता दें कि वंदे भारत दिल्ली-कटरा रूट पर मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। दिल्ली-कटरा वंदे भारत में एसी चेयर कार वाले 16 कोच हैं। इसकी पैंट्री पहली वंदे भारत एक्सप्रेस से बड़ी है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलती है। रेलवे की योजना 2022 तक 40 स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस बनकर तैयार करने की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications