नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। इन कंपनियों में से सबसे ज्यादा मार्केट कैप रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और एचडीएफसी बैंक का बढ़ा है। शुक्रवार को खत्म हुए हफ्ते में बढ़त दर्ज करने वाली 4 अन्य कंपनियां हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआईI बैंक हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप घटा है।

मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियां
बीते सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप सबसे अधिक 34,453.13 करोड़ रुपये बढ़ा और यह 8,29,632.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 24,098.72 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,645.09 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 20,603.11 करोड़ रुपये बढ़कर 2,90,132.25 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 20,213.04 करोड़ रुपये बढ़कर 3,14,037.87 करोड़ रुपये हो गया। वहीं आाईटीसी का मार्केट कैप 18,158.46 करोड़ रुपये बढ़कर 3,10,725.34 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 8,659.25 करोड़ रुपये बढ़कर 4,35,062.28 करोड़ रुपये हो गया।
मार्केट कैप घटने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते एसबीआई के मार्केट कैप में सबसे अधिक गिरावट आई है। इसका मार्केट कैप 18,250.8 करोड़ रुपये कम होकर 2,51,004.70 करोड़ रुपये हो गया। इनफोसिस का मार्केट कैप 9,771.22 करोड़ रुपये घटकर 3,36,022.65 करोड़ रुपये हो गया। वहीं टीसीएस का मार्केट कैप 3,339.62 करोड़ रुपये घटकर 7,71,752.96 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा एचडीएफसी का मार्केट कैप 2,742.77 करोड़ रुपये घटकर 3,51,528.17 करोड़ रुपये पर आ गया।
ये है टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग
मार्केट कैप के आधार पर भारत की टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का नबंर रहा।
यह भी पढ़ें : अजंता फार्मा : 1 लाख को 10 साल में 97 लाख बनाने वाला शेयर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
