नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन शेयरों के दाम में रोज-रोज आने वाले उछाल और गिरावट से निवेशक परेशान हो जाते हैं। लेकिन जो निवेशक इन बातों से परेशान नहीं होते हैं और अच्छे समय में लम्बे समय के लिए निवेश करते हैं, उन्हें बहुत ही अच्छा रिटर्न मिलता है। इसका उदाहरण अजंता फार्मा है। इस कंपनी में अगर किसी ने आज से 10 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो वह लगभग करोड़पति बन चुका है। जानकार भी लम्बे समय के लिए निवेश की सलाह इसी लिए देते है कि ऐसा करने से बहुत ही अच्छा रिटर्न मिलता है।
अजंता फार्मा का लगातार बढ़ रहा प्रॉफिट
अजंता फार्मा का शुद्ध लाभ हर साल तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में पिछले 10 साल में करीब 1700 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी को वित्तीय वर्ष 2009 में 21.37 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। वहीं यह नेट प्रॉफिट वित्तीय वर्ष 2019 में बढ़कर 391.76 करोड़ रुपये हो गया है।
9600 फीसदी का दिया रिटर्न
कंपनी का जहां नेट प्रॉफिट 1700 फीसदी बढ़ा है, वहीं अजंता फार्मा के शेयर ने निवेशकों को करीब 9600 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न पिछले 10 सालों के दौरान मिला है। अजंता फार्मा का शेयर वर्ष 2009 में 9.75 रुपये के रेट पर था। वहीं अब इस शेयर की मौजूदा कीमत 951 रुपये हो गई है। अगर किसी निवेशक ने कंपनी में प्रति शेयर 9.75 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 97 लाख रुपये हो गई है।
मिडकैप कंपनी है अजंता फार्मा
फार्मा सेक्टर की कंपनी अजंता फार्मा शेयर बाजार में मिडकैप कंपनी मानी जाती है। निवेश के लिए मिडकैप कंपनियों को थोड़ा ज्यादा रिस्की माना जाता है। लेकिन यह भी तथ्य है कि इस कैटेगरी की कंपनी सबसे अच्छा रिटर्न भी देती हैं। मिडकैप शेयरों में पिछले 1 साल में 20 फीसदी और वित्तीय वर्ष 2019 में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वही इसके मुकाबले पिछले 1 साल में सेंसेक्स में केवल 2.5 फीसदी की ही गिरावट आई है। इसलिए अगर मिडकैप कंपनी को कोई निवेश के लिए चुन रहा है तो अच्छी तरह से देख लेना चाहिए। क्योंकि अगर सही कंपनी में निवेश किया जाएगा तो अजंता फार्मा जैसा रिटर्न मिलेगा, लेकिन अगर कंपनी कमजोर होगी तो निवेश घाटे में भी जा सकता है।
अजंता फार्मा का शेयर पिछले वित्त वर्ष में 5 सितंबर 2018 को 1,294 रुपये के सबसे ऊंचे स्तर पर गया था, वहीं 31 जुलाई 2019 को यह 840 रुपये के लोएस्ट लेवल पर भी आया था। इस तरह शेयर बाजार की भाषा में अजंता फार्मा को मल्टी बैगर शेयर कहा जा सकता है।
फार्मा सेक्टर की अन्य कंपनियों का रिटर्न
फर्मा सेक्टर में कई कंपनियां काम रही हैं। इसमें से कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट भी हैं। आइये जानते हैं फार्मा सेक्टर की अन्य कंपनियों का पिछले 10 में रिटर्न कैसा रहा है-
पिछले 10 साल का रिटर्न
-नाटको फार्मा ने करीब 2500 फीसदी रिटर्न दिया
-टोरेंट फार्मा ने करीब 1,100 फीसदी रिटर्न दिया
-इपका लेबोटरीज ने करीब 600 फीसदी रिटर्न दिया
-बायोकॉन ने करीब 440 फीसदी रिटर्न दिया
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications