नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 20 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट 38.8 करोड़ डालर की रही। इस गिरावट के साथ देश का विदेशी मुद्रा भंडार 428.572 अरब डालर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट का कारण गोल्ड एसेट्स का घटना रहा है।

आरबीआई जारी करता है आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) देश के विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े हर हफ्ते जारी करता है। हर बार भी शुक्रवार को आरबीआई ने यह आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 64.9 करोड़ डालर घटकर 428.960 अरब डालर रह गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इसी साल अगस्त में 430.572 अरब डालर के अपने सर्वोच्च स्तर पर था। आरबीआई के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, फॉरन करंसी एसेट्स 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 12.5 करोड़ डॉलर घटकर 39 6.670 अरब डॉलर रह गया।
विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की वैल्यू घटी
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों में समीक्षाधीन अवधि के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 25.9 करोड़ डालर घटकर 27.843 अरब डालर रह गया। यह लगातार दूसरा हफ्ता है, जब गोल्ड के मूल्य में गिरावट आई है। इसके अलावा आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार, इस दौरान 30 लाख डॉलर बढ़कर 1.435 अरब डालर हो गया।
वहीं पिछले हफ्ते बढ़ा था विदेशी मुद्रा भंडार
वहीं पिछले हफ्ते यानी 14 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 64.9 करोड़ डालर बढ़कर 429.96 अरब डालर हो गया था। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से सकल विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़ोत्तरी हुई थी। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 24.9 करोड़ डालर घटकर 27.103 अरब डालर रह गया था। वहीं आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 20 लाख डॉलर घटकर 1.432 अरब डालर रह गया था। इस दौरान कोष के पास देश का आरक्षित भंडार 1.1 करोड़ डालर बढ़कर 3.630 अरब डालर के स्तर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें : रखे सोने को बेचने के पहले जान लें नियम, नहीं तो पछताएंगे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications