सस्ता हुआ आज सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट। आज गुरुवार को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सस्ता हुआ आज सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट। आज गुरुवार को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गत दिवस रही भारी गिरावट के दबाव में दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 400 रुपये लुढ़ककर 38,270 रुपये प्रति दस ग्राम के डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गया। चाँदी भी 1,530 रुपये का गोता लगाते हुये करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 47,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। सोने से बनी दुर्गा मां की प्रतिमा, कीमत जान के हो जायेंगे हैरान ये भी पढ़ें

अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में जानें सोना और चांदी की कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध जल्द समाप्त होने की उम्मीद में सोना हाजिर बुधवार को 1.8 प्रतिशत टूट गया था। हालाँकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से आज यह 0.3 प्रतिशत चढ़कर 1,508.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 2.60 डॉलर की बढ़त में 1,514.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से कि चीन के साथ व्यापार युद्ध का हल उम्मीद से पहले निकल सकता है, सोने पर दबाव रहा। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर लगभग स्थिर रही।
स्थानीय बाजार में सोना चांदी
स्थानीय बाजार में सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 400 रुपये टूटकर 38,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 14 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 38,100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये फिसलकर 30,100 रुपये रह गयी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं चाँदी हाजिर 1,530 रुपये लुढ़ककर 20 सितंबर के बाद के निचले स्तर 47,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चाँदी वायदा भी 1,443 रुपये की भारी गिरावट के साथ 46,542 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपये टूटकर क्रमश: 940 रुपये और 950 रुपये प्रति इकाई बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 38,270 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 38,100 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 47,120 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 46,542 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 940 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई= 950 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,100 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications