सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता में दुर्गा मां की बेहद अनोखी प्रतिमा तैयार की जा रही है।
नई दिल्ली: सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता में दुर्गा मां की बेहद अनोखी प्रतिमा तैयार की जा रही है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए 50 किलो सोने का इस्तेमाल किया जा रहा है। मां दुर्गा की 13 फीट ऊंची यह प्रतिमा 20 करोड़ रुपए में तैयार होगी। इसे संतोष मित्रा स्क्वेयर पर बने पंडाल में स्थापित किया जाएगा।

प्रतिमा तैयार होने में 20 करोड़ रुपए का खर्च
जानकारी के मुताबिक, कम्युनिटी दुर्गा पूजा के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने बताया कि इससे पहले कभी किसी ने दुर्गा मां की प्रतिमा सोने से बनाने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि यह हमारी कनक दुर्गा हैं जो सिर से लेकर पैर तक सोने की होंगी। फिलहाल 10 ग्राम सोना 40 हजार रुपए के आसपास है, ऐसे में प्रतिमा तैयार होने में करीब 20 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
प्रतिमा बनाने के सुनार देंगे सोना
बता दें कि प्रतिमा बनाने का खर्च दुर्गा पूजा कमिटी नहीं उठाएगी। इस प्रतिमा को बनाने के लिए कई सुनार आगे आए हैं। वे प्रतिमा बनाने के लिए सोना उपलब्ध करा रहे हैं। प्रतिमा के विसर्जन के बाद उन्हें सोना लौटा दिया जाएगा। इसके साथ ही कई बड़ी कंपनियों ने भी प्रतिमा बनाने और दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए फंड दिया है। इससे पहले 2017 में इस दुर्गा समिति ने दुर्गा मां की प्रतिमा को सोने की साड़ी पहनाई थी। पिछले साल प्रतिमा को चांदी के रथ पर सवार किया गया था।
करीब 200 कारीगरों ने तैयार किया पंडाल
इस पंडाल में चंद्रोदय मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जाएगी। 2022 में तैयार होने वाला यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल होगा। इसके अलावा पंडाल को अंदर से शीश महल की तरह सजाने के लिए कई टन शीशे का इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी दें कि इस पंडाल को तैयार करने के लिए 200 कारीगर तकरीबन ढाई महीने से लगे हुए हैं।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications