मुम्बई। शुक्रवार वित्त मंत्री के कार्पोरेट टैक्स में कमी की घोषणा का असर आज भी शेयर बाजार में देखने को मिला। आज यानी सोमवार को सेंसेक्स 909.18 अंक की तेजी के साथ 38923.80 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 276.60 अंक की तेजी के साथ 11550.80 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 836 शेयर तेजी के साथ तो 135 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 30 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं सोमवार को रुपये में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 71.03 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी के टॉप गेनर
-लार्सन का शेयर करीब 109 रुपये की तेजी के साथ 1,520.35 रुपये के स्तर पर खुला।
-आईटीसी का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 256.45 रुपये के स्तर पर खुला।
-ब्रिटानिया का शेयर करीब 124 रुपये की तेजी के साथ 2,991.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 98 रुपये की तेजी के साथ 1,517.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 940 रुपये की तेजी के साथ 18,800.00 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
-इनफोसिस का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 789.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 40 रुपये की गिरावट के साथ 2,797.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 693.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 194.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-टीसीएस का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 2,044.00 रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, 9 पैसे गिरकर खुला
सोमवार को रुपये में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 71.03 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की मजबूती के साथ 70.94 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : अजंता फार्मा : 1 लाख को 10 साल में 97 लाख बनाने वाला शेयर
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
