नई दिल्ली। जीएसटी परिषद की बैठक आज यानी 20 सितंबर 2019 को गोवा में होने वाली है। इस बैठक में कई सेक्टरों को टैक्स में राहत की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी परिषद की इस 37वीं बैठक में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। अब देखना होगा कि शाम तक इस बैठक में क्या फैसले हो पाते हैं।

कठिन समय में हो रही है जीएसटी काउंसिल की बैठक
जीएसटी काउंसिल की बैठक काफी कठिन समय के बीच हो रही है। इस समय देश में मंदी जैसे हालात बन रहे हैं। सरकार अपनी तरह से कई उपायों की घोषण कर चुकी है। अब इंडस्ट्री की उम्मीद जीएसटी काउंसिल की बैठक में दबाव वाले सेक्टर में टैक्स कटौती की उम्मीद कर रहा है। हालांकि बीती तिमाही में जीडीपी 6 साल के न्यूनतम स्तर 5 फीसदी पर आ चुकी है।
हालांकि कई राज्य टैक्स में कटौती के विरोध में
कई राज्यों का मानना है कि इस दौरान जीएसटी कटौती का निर्णय उचित नहीं होगा। इन लोगों का कहना है कि इससे क्षतिपूर्ति सेस भंडार में राशि कम हो जाएगी। जीएसटी कानून के अनुसार इस राशि का इस्तेमाल राज्यों के राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए इस कोष का इस्तेमाल किया जाता है।.
होटल इंडस्ट्री को मिल सकती है टैक्स छूट
जीएसटी काउंसिल की बैठक में समायोजन समिति की रिपोर्ट पेश होगी। इस रिपोर्ट में इसमें होटल उद्योग के राहत भरी सिफारिशें हैं। रिपोर्ट के अनुसार 12,000 रुपये रोज वाले कमरों को 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाने की सिफारिश है। इस वक्त 7,500 रुपये तक के होटल के कमरों पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है, और इससे ज्यादा के कमरों पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी वसूला जाता है।
यह भी पढ़ें : GST में टैक्स चोरी रोकने का नया फार्म्यूला
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
