मुम्बई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के रिफार्म के तहत ऐलान किए गए फैसलों से शेयर बाजार में अचानक जान आ गई। आज सेंसेक्स में करीब 3 दशकों का सबसे बड़ी तेजीदेखने को मिली। 1991 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रिफॉर्म के बाद आज वित्त मंत्री के ऐलान से शेयर बाजार में ऐसा दम दिखाया। इससे सेंसेक्स में करीब 2000 अंकों का और निफ्टी भी 5.4 फीसदी का उछाल देखने का मिला। वहीं बैंक निफ्टी ने भी आज दमदार प्रदर्शन किया और 7.6 फीसदी ऊपर जाकर बंद हुआ। इसके चलते आज बैंक निफ्टी का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ बढ़ा, जबकि निफ्टी के मार्केट कैप में 4.15 लाख करोड़ इजाफा हुआ है। इस प्रकार निवेशक की वैल्थ करीब 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई।

किस स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी
आज सेंसेक्स 1,921.15 अंक की तेजी के साथ 38,014.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 569.40 अंक की तेजी के साथ 11,274.20 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1823 शेयर तेजी के साथ तो 739 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 137 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की मजबूती के साथ 71.06 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
वित्त मंत्री की 7 बड़ी घोषणाएं
-कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घट कर हुई 25.17 प्रतिशत
-सरकार को सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये का राजस्व का नुकसान होगा
-किसी भी प्रोत्साहन का लाभ नहीं लेने वाली कंपनियों के लिए अब कॉरपोरेट कर की दर 22 प्रतिशत होगी
-1 अक्टूबर के बाद बनने वाली घरेलू विनिर्माण कंपनियां बिना किसी प्रोत्साहन के 15 प्रतिशत की दर से आयकर भुगतान कर सकेंगी
-इनके लिये अधिशेषों और उपकर समेत कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 17.01 प्रतिशत होगी
-जिन लिस्टेड कंपनियों ने 5 जुलाई से पहले शेयरों की पुनर्खरीद की घोषणा की है, उन्हें भी सुपर रिच उपकर नहीं देना होगा
निफ्टी के टॉप गेनर
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 2108 रुपये बढ़कर 17,860.20 के स्तर पर बंद हुआ।
-हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 331 रुपये बढ़कर 2,862.90 के स्तर पर बंद हुआ।
-इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 137 रुपये बढ़कर 1,419.60 के स्तर पर बंद हुआ।
-अल्ट्राटेक सीमेंट का करीब 403 रुपये बढ़कर 4,269.65 के स्तर पर बंद हुआ।
-मारुति सुजुकी का शेयर करीब 620 रुपये बढ़कर 6,591.95 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
-पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 196.20 के स्तर पर बंद हुआ।
-जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 301.40 के स्तर पर बंद हुआ।
-इनफोसिस का शेयर करीब 16 रुपये का की गिरावट के साथ 805.00 के स्तर पर बंद हुआ।
-टीसीएस का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 2,065.45 के स्तर पर बंद हुआ।
-एनटीपीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 119.85 के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : एस्ट्रल पॉली टेक्निक : 1 लाख को बना दिया 1.3 करोड़, अभी भी मौका
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications