पणजी। सरकार ने आर्थिक वृद्धि दर को गति देने के लिये बड़ी घोषणा करते हुए शुक्रवार को कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटा दी। अब घरेलू कंपनियों के लिये सभी अधिशेषों और उपकर समेत कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 25.17 प्रतिशत होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नयी दर इस वित्त वर्ष के एक अप्रैल से प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि दर कम करने तथा अन्य घोषणाओं से राजस्व में सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है। सीतारमण ने कहा कि निवेश और आर्थिक वृद्धि दर को गति देने के लिये ये कदम उठाये गये हैं। वित्त मंत्री की इन घोषणाओं से निवेशकों की वैल्थ कुछ ही देर में करीब 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

सेंसेक्स में रिकॉर्ड तेजी
आज यानी 20 सितंबर 2019 को सेंसेक्स करीब 1900 अंक तक बढ़ गया। यह 20 मई के बाद शेयर बाजार में आई एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इस तेजी के चलते शयेर मार्केट की मार्केट कैप एक मिनट के अंदर करीब 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर बढ़त के साथ कामकाज कर रहे है, जिसके चलते सेंसेक्स 1150.94 के अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 11000 के पार पहुंच गया है। निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
ये हैं 7 बड़ी घोषणाएं
-कंपनियों के लिए कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घट कर हुई 25.17 प्रतिशत
-सरकार को सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये का राजस्व का नुकसान होगा
-किसी भी प्रोत्साहन का लाभ नहीं लेने वाली कंपनियों के लिए अब कॉरपोरेट कर की दर 22 प्रतिशत होगी
-1 अक्टूबर के बाद बनने वाली घरेलू विनिर्माण कंपनियां बिना किसी प्रोत्साहन के 15 प्रतिशत की दर से आयकर भुगतान कर सकेंगी
-इनके लिये अधिशेषों और उपकर समेत कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 17.01 प्रतिशत होगी
-जिन लिस्टेड कंपनियों ने 5 जुलाई से पहले शेयरों की पुनर्खरीद की घोषणा की है, उन्हें भी सुपर रिच उपकर नहीं देना होगा
-कंपनियों को अब 2 प्रतिशत कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) इनक्यूबेशन, आईआईटी, एनआईटी और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं पर खर्च करने की भी छूट मिली
यह भी पढ़ें : गुफाओं के तेल से बच गया भारत, नहीं तो लगता बड़ा झटका
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications