नई दिल्ली। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक अमेरिका का फेडरल रिजर्व यानी वहां का रिजर्व बैंक अगर अपनी मुख्य ब्याज दरों में कटौती करता है तो यह भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही अच्छी खबर होगा। अगर ऐसा होता है तो इससे भारत के शेयर बाजार और डेट मार्केट में पूंजी प्रवाह बढ़ जाएगा। फेडरल रिजर्व आज यानी गुरुवार की शाम को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद घोषणा करेगा। इसका असर भारतीय बाजार पर कल यानी शु्क्रवार को दिखाई देगा। शेयर बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है।

देश के शेयर बाजार से पूंजी निकासी थमेगी
कोटक सिक्युरिटीज में पीसीजी, कमोडिटी एवं करेंसी कारोबार के प्रमुख और एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट आशीष नंदा के अनुसार फेडरल रिजर्व यदि अपनी ब्याज दर में कमी लाता है, तो इससे डॉलर कमजोर होगा। इससे हमारी अपनी मुद्रा में गिरावट में कमी आएगी। इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार से पूंजी निकलने की रफ्तार भी कम होगी। वहीं आईसीआईसीआई सिक्युरिटीज के रिसर्च प्रमुख पंकज पांडे के अनुसार फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती से भारतीय रिजर्व बैंक को अपनी रेपो रेट की समीक्षा में मदद मिलेगी।
अगर अमेरिका ने दर बढ़ाई तो मुश्किलें पैदा होंगी
इसके विपरीत अगर अमेरिकी फेड ने अपनी ब्याय दरों में बढ़ोत्तरी कर दी तो भारत के लिए दिक्कतें पैदा हो जाएंगी। कोटक सिक्युरिटीज के आशीष नंदा के अनुसान अमेरिकी फेड यदि ब्याज दरों को बढ़ाता है तो इससे पूरी दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। इसके अलावा डॉलर अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले ताकतवर होगा। इससे भारत सहित ज्यादातर देशों की परेशानी बढ़ेगी। भारत एक ओर कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी और दूसरी ओर रुपये में गिरावट से पहले ही परेशान है।
यह भी पढ़ें : मदरसन सूमी : 25 हजार को बना दिया 4.25 करोड़ रु, 41 लाख डिविडेंड में दिया
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
