रिलायंस जियो को जिस तरह लगातार सफलता मिल रही है, उस हिसाब से कंपनी अगले तीन सालों में दुनिया के 100 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल हो जाएगी।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो को जिस तरह लगातार सफलता मिल रही है, उस हिसाब से कंपनी अगले तीन सालों में दुनिया के 100 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल हो जाएगी। जी हां अरबपति मुकेश अंबानी की दूरसंचार इकाई 'जियो' तीन साल के अंदर विश्व के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में शुमार होगी। इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट में यह दी गई है। जियो फाइबर : एक नजर में जानें सभी प्लानों का डिटेल और फायदा ये भी पढ़ें

ऐपल और गूगल को पछाड़ कर अमेजन सबसे मूल्यवान ब्रांड बना
बता दें कि संचार सेवा प्रदाता डब्ल्यूपीपी और बाजार अनुसंधान फर्म कंटार मिलवर्ड ब्राउन ने 'शीर्ष 100 मूल्यवान वैश्विक ब्रांड 2019' रिपोर्ट में कहा कि अमेजन ताजा आकलन में ऐपल और गूगल को पछाड़ कर इस साल दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया है। अमेजन की ब्रांड वैल्यू (मूल्य) 315.505 अरब डॉलर रही। इस सूची में नये प्रवेश करने वालों में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) है। रिपोर्ट के मुताबिक, सूची में एलआईसी (20.314 अरब डॉलर) 68वें पायदान और टीसीएस (14.282 अरब डॉलर) 97 वें स्थान पर है।
शीर्ष 100 ब्रांड की श्रेणी में आ जाएगा जियो
वहीं जियो को पुरानी व्यवस्थाओं में बदलाव करने वाले 100 वैश्विक ब्रांडों में जगह दी गई है। जो कि मौजूदा समय में जियो का ब्रांड मूल्य 4.1 अरब डॉलर है। रिपोर्ट में कहा गया है, जियो ने डेटा पर भारी छूट देकर भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया और पुरानी व्यवस्था को बदलने का काम किया। इसके चलते प्रतिस्पर्धी दूरसंचार कंपनियों को कीमत घटाने और विलय करने पर मजबूर होना पड़ा। इसमें कहा गया है कि जियो के इस कदम से न सिर्फ जियो के ग्राहकों को बल्कि दूसरे ग्राहकों को भी फायदा मिला है। इस बात का भी जिक्र रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि जियो मौजूदा वृद्धि दर से आगे बढ़ेगा तो तीन साल के अंदर शीर्ष 100 ब्रांड की श्रेणी में आ जाएगा।
4 जी डाउनलोड स्पीड जियो ने फिर बाजी मारी
हाल ही में रिलायंस जियो ने 4 जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में एक बार फिर बाजी मार ली है। दूरसंचार नियामक टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा अगस्त माह के लिए प्रकाशित औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में रिलायंस जियो ने एक बार आगे रही। बता दें कि अगस्त महीने में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.3 एमबीपीएस रही जो जुलाई में 21 एमबीपीएस थी। इस साल के पहले 8 महीनों में जियो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में शीर्ष स्थान पर रहा है। बता दें 2018 में भी रिलायंस जियो स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर था। 2018 के सभी 12 महीनों में जियो की 4जी औसत डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक थी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications